8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयन्यूयॉर्क के जिस होटल में पीएम मोदी रुके हैं, उसका किराया जानते...

न्यूयॉर्क के जिस होटल में पीएम मोदी रुके हैं, उसका किराया जानते हैं आप?

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल अमेरिका की यात्रा पर हैं। उनकी यह अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा है। मोदी की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें लगी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है और भारत विश्व में सबसे तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्था है। जाहिर है इन दोनों देशों की बढ़ती दोस्ती दुनिया में एक नई व्यवस्था का सूत्रपात कर सकती है। मोदी का अमेरिका की 20 टॉप कंपनियों के सीईओ से मिलने का कार्यक्रम है। साथ ही वह अमेरिका कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करने वाले है। अब तक कम ही नेताओं को यह सम्मान मिला है। इससे मोदी की इस यात्रा की अहमियत को समझा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि मोदी न्यूयॉर्क के जिस होटल में ठहरे हैं, उसका किराया कितना है?

मोदी न्यूयॉर्क के मेडिसन एवेन्यू में स्थित The Lotte New York Palace में ठहरे हैं। यह होटल सेंट्रल पार्क से 10-12 मिनट की दूरी पर है। मोदी इससे पहले दो बार न्यूयॉर्क आ चुके हैं और इसी होटल में ठहरे थे। इस फाइव स्टार होटल में 733 गेस्ट रूम और सुइट्स हैं। इस होटल में किंग साइज बेड के लिए हर रात का किराया करीब 48,000 रुपये है। होटल की वेबसाइट के मुताबिक रूम का किराया उसके साइज और सुविधा पर निर्भर करता है। Towers Penthouse Suite का एक रात का किराया करीब 12.15 लाख रुपये है।

मोदी को दुर्लभ सम्मान
मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर आए हैं। मोदी के सम्मान में अमेरिका के राष्ट्रपति 22 जून को राजकीय भोज का आयोजन करेंगे। उसी दिन मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। मोदी दूसरी बार ऐसा करने जा रहे हैं। अब तक दुनिया के कुछ ही नेताओं को यह सम्मान मिला है। इनमें विंस्टन चर्चिल, नेल्सन मंडेला और इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और यित्जाक रैबिन शामिल हैं। इससे पहले मोदी ने 8 जून, 2016 को अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। अमेरिका से लौटते समय मोदी मिस्र जाएंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...