17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद: फर्जी निकली सिर तन से जुदा वाली धमकी, अपने ही बुने...

गाजियाबाद: फर्जी निकली सिर तन से जुदा वाली धमकी, अपने ही बुने जाल में फंसा डॉक्टर

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गजियाबाद में एक डॉक्टर को हिंदू संगठन के लिए काम करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में ये बात सामने आई है लोकप्रियता पाने के लिए डॉक्टर ने सर तन से जुदा की धमकी की फर्जी सूचना दी थी। साइबर सेल की जांच में मामला फर्जी पाया गया है। वहीं नंबर को मैनिपुलेट कर कॉल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल डॉक्‍टर ने बताया था कि दो सितंबर को उनको उसी नंबर से फिर दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि, तू हिंदू संगठनों से जुड़ कर उनके लिए बहुत काम करता है। इसलिए अब तेरा सिर तन से जुदा किया जाएगा। क्‍योंकि गुस्ताखे रसूल की यही एक सजा है। फोन करने वाले ने बताया कि, तेरी रेकी हो गई है।

‘पीएम मोदी- सीएम योगी भी नहीं बचा पाएंगे’
शिकायतकर्ता ने बताया था कि सात सितंबर को उसी मोबाइल नंबर से एक बार फिर फोन आया जिसमें कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अगर वह हिंदू संगठनों के लिए काम करना बंद नहीं करते हैं तो उनका सिर कलम कर दिया जाएगा और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नरसिंहानंद सरस्वती भी नहीं बचा पाएंगे। लेकिन सात सितंबर को एक बार फिर उसी नंबर से कॉल आई और व्हाट्सएप पर तीन फोटो भी भेजे गए।

सस्ती लोकप्रियता के लिए खुद ही रची साजिश
वहीं इस मामले में सिहानीगेट थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत में किसी व्यक्ति का नाम नहीं दिया गया था। ये एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने दावा किया है कि चिकित्सक ने लोकप्रियता पाने के लिए खुद ही साजिश रची थी।

डॉक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई
इंटरनेट से वर्चुअल नम्बर का इस्तेमाल करने वाले अपने एक जानकार से व्हाट्सएप कॉल पर हुई बातचीत को आधार बनाया था। अब पुलिस का कहना है कि वो डॉक्टर के खिलाफ तहत कार्रवाई करेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...