11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराष्ट्रीय'ओवर स्मार्ट मत बनो...', जब 20 साल की लड़की को सुप्रीम कोर्ट...

‘ओवर स्मार्ट मत बनो…’, जब 20 साल की लड़की को सुप्रीम कोर्ट ने दी नसीहत, जानें पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली 20 साल की युवती ने सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने अपने परिजनों से खुद की जान को खतरा बताया. जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि लड़की को सुरक्षा प्रदान की जाए. लेकिन इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने लड़की को भी फटकार लगाई. दरअसल, यह लड़की का किसी युवक के साथ अफेयर था. उसकी खातिर वह घर से भाग गई थी.

लड़की ने अपने ही पिता और भाई पर टॉर्चर का आरोप लगाया. कहा कि उसका भाई उसका पीछा कर रहा है और उसे जबरदस्ती अपने घर ले जाएगा. वह अपने भाई के साथ जाना नहीं चाहती है. वह वारणसी में अपने प्रेमी के साथ रहती है और वापस भोपाल यानी अपने घर नहीं जाना चाहती.

सुनवाई के दौरान बीस वर्षीय युवती ने जब जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की बात नहीं सुनी तो उन्होंने दो टूक कहा कि अपनी उम्र से ज्यादा स्मार्ट मत बनो. जिन पर तुम टॉर्चर करने का इल्जाम लगा रही हो वो तुमसे प्रेम करते हैं और उन्हें तुम्हारी चिंता है.

दरअसल, मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, जहां एक युवती अपने ही घर के ड्राइवर के साथ भागकर दिल्ली आ गई. घर वालों ने ड्राइवर के खिलाफ अपहरण का इल्जाम लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी. एफआईआर में वाराणसी के मूल निवासी युवक पर इससे पहले भी दो लड़कियों को बहला-फुसला कर उनको भगाने यानी अपहरण की एफआईआर दर्ज होने का हवाला दिया गया है.

आरोपी ड्राइवर ने भोपाल की जिला अदालत फिर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई. लेकिन उसकी अर्जी हर जगह खारिज हो गई. अब उसने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई जिस पर मंगलवार को सुनवाई हो रही थी.

जब जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की अवकाश कालीन पीठ के समक्ष मामला सुनवाई के लिए आया. तभी एक वकील के मोबाइल पर वीडीओ कॉल आया. कॉल करने वाली युवती ने जज से बात कराने की गुजारिश की. फिर जज को मोबाइल दिया गया. सवाल जवाब शुरू हुए.

जस्टिस त्रिवेदी – बताओ क्या कहना है!
युवती ने सीधे कहा कि वह वही लड़की है जिसके मामले की सुनवाई चल रही है. उसे अपने परिवार वालों से अपनी जान का खतरा है.
जस्टिस त्रिवेदी ने पूछा कि आपको ये कैसे पता चला कि अभी आपके केस की सुनवाई चल रही है?
युवती ने कहा कि उसके एक दोस्त ने बताया है.
कोर्ट – किस दोस्त ने बताया?
युवती – वो मैं आपको ऐसे नहीं बता सकती. मेरी जान को घर वालों से खतरा है. लेकिन मैं इसी कोर्ट परिसर में मौजूद हूं.

जज ने युवती की बताई निशानदेही पर उसे कोर्ट में बुलवाया. सादे लिबास में महिला पुलिसकर्मियों के साथ युवती को लाया गया. युवती कोर्ट रूम में आई तो जस्टिस त्रिवेदी ने पूछा कि आखिर मसला क्या है? युवती ने सीधे सीधे परिवार वालों पर आरोप लगाया कि वो उसे आगे पढ़ने नहीं दे रहे हैं. वो पढ़ना चाहती है तो घरवाले टॉर्चर करते हैं.

जस्टिस त्रिवेदी ने युवती को दिल्ली पुलिस के सुरक्षा घेरे में युवती की इच्छा के मुताबिक वाराणसी भेजने के इंतजाम करने का आदेश दिया. लेकिन कोर्ट में युवती और जस्टिस त्रिवेदी के बीच हुए संवाद ने सबका ध्यान खींचा. जब युवती ने अपने पिता और भाई पर टॉर्चर करने के इल्जाम लगाए तो जस्टिस त्रिवेदी के धैर्य का बांध भी टूट गया.

उन्होंने कहा, ”बस करो! तुम अपनी उम्र से ज्यादा ओवर स्मार्ट बनने की कोशिश मत करो. जिसे तुम टॉर्चर कह रही हो वो उनकी चिंता और तुम्हारे प्रति प्रेम है. मुझे ये मामला गड़बड़ लगता है. आप जा सकती हैं.”

इसके बाद पुलिस सुरक्षा में युवती को कोर्ट से बाहर के जाया गया. हालांकि, इसके बाद कोर्ट ने आपसी सलाह के बाद आरोपी युवक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी. इसके बाद आरोपी युवक के पास पुलिस या फिर अदालत के आगे आत्म समर्पण करने के सिवा कोई विकल्प नहीं है. गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत के लिए नियमित अर्जी लगानी होगी.

 

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...