15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'गलतफहमी में मत रहना, वह जमाना गया जब आपने लूट-लूटकर खाया', अधिकारी...

‘गलतफहमी में मत रहना, वह जमाना गया जब आपने लूट-लूटकर खाया’, अधिकारी पर क्यों भड़के मंत्री मदन दिलावर?

Published on

कोटा:

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को कोटा जिले की तीन ग्राम पंचायतों का दौरा किया। स्वच्छता को लेकर संवेदनशील मंत्री ने जब गांवों में गंदगी के ढेर देखे, तो कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्राम विकास अधिकारियों की जांच कराने की घोषणा की। इस दौरान मंत्री दिलावर ने निमोदा हरिजी के ग्राम विकास अधिकारी अरुण शर्मा को फोन पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ‘बहुत गलतफहमी में मत रहना। वह जमाना गया, जब आपने लूट-लूटकर खाया। अब गड़बड़ियां बर्दाश्त नहीं होंगी और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।’

ठेका नहीं तो होगी वसूली: मदन दिलावर
मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान कहा कि यदि सफाई का ठेका हो चुका है और फिर भी काम नहीं हो रहा, तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। वहीं, अगर सफाई का ठेका ही नहीं हुआ है, तो सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी से स्टेट फाइनेंस कमीशन और फिफ्थ फाइनेंस कमीशन की राशि की वसूली होगी। इसके अलावा, स्वीकृति जारी करने वाले सहायक अभियंता से भी जवाब मांगा जाएगा।

गली-गली में गंदगी, मंत्री हुए नाराज
मंत्री का काफिला अचानक ग्राम पंचायत मुंडला के नयागांव अहिरान पहुंचा, जहां उन्होंने गांव की गलियों का निरीक्षण किया। जाम नालियां और कचरे के ढेर देखकर वे नाराज हो गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पंचायत द्वारा नियमित सफाई नहीं करवाई जाती और झाड़ू लगाने की कोई व्यवस्था नहीं है।

सरकार दे रही सफाई का बजट, फिर भी लापरवाही: दिलावर
मंत्री ने ग्रामीणों को बताया कि प्रत्येक पंचायत को सरकार की ओर से हर माह एक लाख रुपये सफाई के लिए दिए जाते हैं, फिर भी सफाई नहीं हो रही। उन्होंने जिला परिषद कोटा के सहायक अभियंता मयंक शर्मा को निर्देश दिए कि पूरी रिपोर्ट तैयार करें।

दीगोद में व्यापारियों ने बताई सच्चाई
मंत्री दिलावर ग्राम पंचायत दीगोद भी पहुंचे, जहां व्यापारियों ने बताया कि सफाई की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है, इसलिए दुकानदार खुद पैसे देकर सफाई करवाते हैं। उन्होंने सरपंच कपिल मीणा और ग्राम विकास अधिकारी वेद प्रकाश राठौर की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

पंचायत कार्यालय की दुर्दशा पर मंत्री भड़के
निमोदा हरिजी ग्राम पंचायत पहुंचकर मंत्री ने पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां फैली गंदगी, जर्जर हालत और बदबूदार शौचालयों को देखकर वे नाराज हो गए। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में ग्रामीणों से पूछा कि क्या वे सरपंच को सम्मानित कराना चाहते हैं?

सरपंच पर पंचायत संपत्ति बेचने का आरोप
गांववासियों ने मंत्री को बताया कि सरपंच नंदलाल मीणा ने पंचायत की संपत्तियां गैरकानूनी रूप से बेच दी हैं। आपत्ति करने पर उन्होंने ग्रामीणों को धमकाया। इस पर मंत्री ने मौके पर मौजूद नरेगा सहायक ओम प्रकाश को निर्देश दिया कि वह इस मामले की रिपोर्ट तैयार कराएं, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के बाद पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का काफिला कोटा लौट गया।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...