13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीय'पता नहीं कल जिंदा होंगे या नहीं... महापंचायत जरूर होगी,' रोते-रोते बोलीं...

‘पता नहीं कल जिंदा होंगे या नहीं… महापंचायत जरूर होगी,’ रोते-रोते बोलीं विनेश फोगाट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान रविवार को महिला महापंचायत करेंगे. पहलवानों ने शनिवार को साफ किया है कि वे 28 मई को नई संसद के सामने शांतिपूर्ण महिला महापंचायत आयोजित करेंगे. आंदोलन की अगुआई करने वालीं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, सरकार समझौते का दवाब बना रही है. इस दौरान विनेश को भावुक भी देखा गया.

विनेश ने कहा, हमें नहीं पता कल कैसा होगा. जिंदा होंगे या नहीं. एक महीने से न्याय के लिए बैठे हैं. समर्थन के लिए आने वाले लोगों को डिटेन किया जा रहा है. मानो बृज भूषण देवता हो. उन्होंने कहा, हम कुछ चीजें क्लियर करना चाहते हैं. यहां बहुत मुश्किल से बैठे हैं. सरकार हम पर समझौते का दबाव बना रही है. लेकिन हम महिला पहलवान समझौते के लिए तैयार नहीं हैं. जो कंडीशन दी जा रही है, वह बदमाशों को गिरफ्तार करने की नहीं है.

‘पंजाब से आ रहीं महिलाओं को पुलिस ने रोक दिया’
उन्होंने कहा, कल होने वाली महिला सम्मान पंचायत होकर रहेगी. सरकार ने पंजाब से आ रही महिलाओं को भारी पुलिस बल तैनात करके रोक लिया है. अंबाला के गुरुद्वारा साहिब में रुकने का प्रबंध किया गया था, जिसे पुलिस थाने में तब्दील कर दिया गया है. धरने से जुड़े कई कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी हो रही है. अब भी छापेमारी चल रही है. पुलिस ने कल पूरी नई दिल्ली को बंद कर दिया है.

‘हमें बिना हिंसा के आगे बढ़ना है’
उन्होंने कहा, सभी से निवेदन है कि वह महिला सम्मान महापंचायत में जरूर पहुंचें. पुलिस हमारे ऊपर किसी भी तरह का बल प्रयोग करे- हम सब सहेंगे. बिना किसी हिंसा के हमें आगे बढ़ना है. यह देश की बेटियों का सवाल है. (विनेश फोगाट यहां भावुक हो गईं और रोने लगीं). बहुत छोटे बच्चे हैं. यह सब हमने पहले देखा नहीं है. हमें नहीं पता कि हमारा आने वाला कल कैसा होगा. हम जिंदा रहेंगे या मर जाएंगे.

‘जैसे हम अपराधी हों और बृजभूषण देवता?’
विनेश ने कहा, रेसलिंग करने वाले पिछले एक महीने से न्याय के लिए बैठे हुए हैं. न्याय दिलाने की बजाय और भी बहुत कुछ हो रहा है. समर्थन करने आ रहीं लड़कियों पर अत्याचार किया जा रहा है. जैसे हम लोग अपराधी हैं और बृजभूषण देवता है. पूरे देश का हम धन्यवाद करना चाहते है. जब तक जिंदा हैं. खड़े रहेंगे, झुकेंगे नहीं.

‘कौन दबाव बना रहा है? पहलवानों ने नहीं दिया जवाब’
पहलवानों से जब पूछा गया कि सरकार से कौन दवाब बना रहा है और किन-किन बातों पर समझौता करने कहा जा रहा है? इस सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया. बता दें कि पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों ने ऐलान किया है कि वे रविवार सुबह साढ़े 11 बजे तक संसद के सामने महिला महापंचायत करेंगे.

सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर से आएंगे समर्थक’
पहलवानों के समर्थन में हरियाणा से लोग सिंघु बॉर्डर के रास्ते आएंगे. अन्य समर्थकों के गाजीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर के रास्ते आने की उम्मीद है. दिल्ली में पहलवानों के समर्थकों की ये भीड़ सुबह 7 बजे तक आने की संभावना है. ऐसे में पुलिसबल भी चौकन्ना हो गया है. सुबह साढ़े 10 बजे तक समर्थकों के जंतर-मंतर पहुंचने की उम्मीद है और 11:30 बजे तक वे संसद की ओर बढ़ जाएंगे.

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...