15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
HomeराजनीतिRSS के खिलाफ ना बोलें, हिंदू नाराज हो जाएंगे... राहुल गांधी के...

RSS के खिलाफ ना बोलें, हिंदू नाराज हो जाएंगे… राहुल गांधी के बयान पर दिग्विजय सिंह के गुजरात दौरे का वो किस्सा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने गुजरात दौरे पर गए थे। अहमदाबाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर मौजूद लोगों के बारे में बात की। राहुल ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। जबकि कुछ बीजेपी से जुड़े हुए हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है।

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं राहुल गांधी को उनके बयान के लिए बधाई देता हूं। मुझे याद है मैं जब एमपी के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में प्रचार करने गया था, तब मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं आरएसएस के खिलाफ ना बोलूं, क्योंकि हिंदू नाराज हो जाएंगे। संघ हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता। वह केवल धर्म के नाम से हिंदुओं को गुमराह कर उनका शोषण करता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हिंदुओं के धर्मगुरु शंकाराचार्य जी की हजारों वर्षों की स्थापित परंपरा है वह आज भी कायम है। उनमें से कौन से शंकराचार्य जी हैं जो आज भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के समर्थक हैं? बीजेपी शोषक तत्वों का समूह है। जिसका एक मात्र उद्देश्य है लोगों को धर्म के नाम पर लूट कर सत्ता हासिल करना।’

राहुल गांधी ने खोली अपने नेताओं की पोल
राहुल गांधी ने शनिवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं हैं। कांग्रेस में बब्बर शेर हैं लेकिन शेरों के पीछे चेन लगी है, बंधे हुए है। आधे बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘नेताओं को जनता से जुड़ने की जरूरत है। हमने भारत जोड़ो यात्रा में ये कर दिखाया है। हमारे नेताओं को जनता के पास जाने की जरूरत है।’ राहुल ने कहा, ‘अगर हमें सख्त कार्रवाई करनी पड़े, 30-40 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए।’

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...