8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीति'अध्यादेश पर केजरीवाल का समर्थन न करें...', दिल्ली-पंजाब कांग्रेस नेताओं का राहुल...

‘अध्यादेश पर केजरीवाल का समर्थन न करें…’, दिल्ली-पंजाब कांग्रेस नेताओं का राहुल गांधी को सुझाव

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर सीएम अरविंद केजरीवाल विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने की कोशिशों में लगे हैं. वे लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था. हालांकि, दिल्ली और पंजाब कांग्रेस के नेता केजरीवाल का समर्थन करने के पक्ष में नहीं हैं. दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी को सुझाव दिया है कि कांग्रेस आलाकमान को केंद्र के अध्यादेश पर केजरीवाल का समर्थन नहीं करना चाहिए. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कहा कि जहां वैचारिक मतभेद होते हैं, वहां गठबंधन नहीं होता.

दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनाम उपराज्यपाल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला दिया था. इसमें निर्वाचित सरकार को अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिया गया था. इसके बाद केंद्र सरकार ‘राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण’ बनाने का अध्यादेश लेकर आई है. इस अध्यादेश को कानूनी अमलाजामा पहनाने के लिए छह महीने में संसद से पास कराना जरूरी है. हालांकि, छह महीने के भीतर संसद से पास नहीं होता है तो ये अध्यादेश स्वत: समाप्त हो जाएगा.ऐसे में केजरीवाल इस मुद्दे पर देशभर की विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं.

मुलाकात पर भी सस्पेंस
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल को मिलने का समय देंगे या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है. आलाकमान ही इस पर आखिरी फैसला लेगा. हालांकि, इससे पहले दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने राहुल को संदेश भेजा है कि केजरीवाल पर भरोसा नहीं करना चाहिए और उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं दिल्ली कांग्रेस ने अध्यादेश पर सुझाव दिया गया कि या तो पार्टी को चुप रहना चाहिए या केजरीवाल का समर्थन नहीं करना चाहिए.

पंजाब कांग्रेस ने भी पार्टी आलाकमान को अध्यादेश पर केजरीवाल का समर्थन न करने के लिए कहा है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा के नेतृत्व में नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और उन्हें स्थिति के बारे में बताया. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राज्य में आप सरकार द्वारा पार्टी के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. पंजाब में कुछ कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई के खिलाफ जांच जारी है.

केजरीवाल ने ममता-पवार, केसीआर से की मुलाकात
केजरीवाल देशभर में विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, एनसीपी चीफ शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकात की थी. इसके अलावा उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था.वे आने वाले समय में अन्य विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

 

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...