15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यडोंट टच मॉय बॉडी, आई एम मेल... प्रदर्शन के बीच शुभेंदु का...

डोंट टच मॉय बॉडी, आई एम मेल… प्रदर्शन के बीच शुभेंदु का वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली

मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस की तीखी झड़प देखने को मिली। भाजपा के ‘नबन्ना अभियान’ के दौरान कोलकाता की सड़कों पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की गाड़ी पर आग लगा दी गई। पुलिस टीम पथराव भी हुआ। जवाब में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस टीम ने लाठीचार्ज किया। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी समेत कई प्रदर्शनकारी नेताओं को हिरासत में लिया। इस बीच भाजपा नेता अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। महिला पुलिस कर्मी को अधिकारी कहते हुए दिख रहे हैं- डोंट टच मॉय बॉडी, यू आर लेडी.. आई एम मेल।

दरअसल, महिला पुलिस कर्मी साथी पुलिस टीम के साथ प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी। इस बीच वो भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से टकरा गई। इस पर अधिकारी तपाक से बोले- “मेरे शरीर को मत छुओ। आप महिला हैं, तो मैं पुरुष हूं।” दरअसल, अधिकारी के इस वीडियो को टीएमसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- भाजपा के 56 इंच वाले सीने के मॉडल का पर्दाफाश।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी सरकार के मुख्यालय ‘नबन्ना’ की ओर मार्च कर रहे भाजपा के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर मार्च कर रही है।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
मंगलवार को भाजपा नेताओं के नबन्ना अभियान के दौरान हावड़ा ब्रिज के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मी के बीच भिड़ंत भी सामने आई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की वैन में आग लगा दी। इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।

 

Latest articles

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...