5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडूरंड लाइन के दोनों ओर बनाएंगे इस्लामिक अमीरात, TTP का पाकिस्तान के...

डूरंड लाइन के दोनों ओर बनाएंगे इस्लामिक अमीरात, TTP का पाकिस्तान के खिलाफ ऐलान-ए-जंग

Published on

काबुल

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने अपनी कमांडर की हत्या के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर दिया है। टीटीपी ने एक बयान जारी कर हाल में ही मारे गए अपने कमांडर उमर खालिद खुरासानी की जमकर तारीफ भी की है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय टीटीपी ने बताया है कि “शांति वार्ता” के दौरान पाकिस्तान के हमले में चार लोग मारे गए हैं। इस आतंकी संगठन ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ फिर से हमले शुरू करने का ऐलान किया है। आज ही वजीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के चार जवान मारे गए हैं। टीटीवी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम तथाकथिक डूरंड लाइन के दोनों ओर इस्लामिक अमीरात की स्थापना करेंगे।

टीटीपी के साथ जारी शांति वार्ता खतरे में
टीटीपी ने अपने बयान में पाकिस्तान के साथ जारी शांति वार्ता के भविष्य को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह शांति वार्ता तालिबान के धड़े हक्कानी नेटवर्क के मध्यस्थता में काबुल में जारी है। इसमें पाकिस्तान की तरफ से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अलावा क्वेटा शूरा के कई मौलाना और दूसरे धार्मिक नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी सेना के हमले में टीटीपी के वरिष्ठ कमांडर का मारे जाने से शांति वार्ता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। टीटीपी ने पुष्टि की है कि पाकिस्तानी सेना के हमले में उसके एक और कमांडर उकाबी बजौरी की मौत भी हुई है।

डूरंड लाइन के दोनों ओर इस्लामिक अमीरात बनाने का दावा
इस हमले के बाद पहली बार बयान जारी करते हुए टीटीपी ने कहा कि इस हमले के पीछे हमारे दुश्मनों का हाथ है। टीटीपी ने साफ शब्दों में कहा कि वह तथाकथित डूरंड लाइन के दोनों ओर इस्लामिक अमीरात की स्थापना करेगा। अफगानिस्तान में तो इस्लामिक अमीरात की स्थापना हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान में नहीं। ऐसे में शांति वार्ता के दौरान हमले का जवाब देने के लिए पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हमले फिर से शुरू किए जाएंगे।

कौन है टीटीपी
टीटीपी पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर सक्रिय आतंकवादी संगठन है। इस समूह को पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जाना जाता है। इस समूह को कई सशस्त्र आतंकवादी संगठनों को मिलाकर बनाया गया था। टीटीपी की स्थापना 2007 में कुख्यात आतंकवादी बैतुल्लाह महसूद ने की थी। वर्तमान में इस आतंकवादी संगठन की कमान नूर वली महसूद के हाथ में है। नूर वली ने सार्वजनिक तौर पर तालिबान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की है। पाकिस्तानी तालिबान, अफगान तालिबान के साथ एक समान विचारधारा को साझा करता है। 2001 से 2021 तक अफगानिस्तान में जारी युद्ध में टीटीपी ने तालिबान की सहायता भी की, लेकिन दोनों समूहों की ऑपरेशन और कमांड संरचनाएं अलग-अलग हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...