15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिडॉ. अंबेडकर की डिग्रियों की लिस्ट हुई इंटरनेट पर वायरल, तस्वीर देख...

डॉ. अंबेडकर की डिग्रियों की लिस्ट हुई इंटरनेट पर वायरल, तस्वीर देख यूजर बोले- ये है पावर ऑफ एजुकेशन!

Published on

संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमित शाह ने राज्यसभा में स्पीच दी जिसका एक अंश काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल अंबेडकर पर की गई अमित शाह की एक टिप्पणी से कांग्रेस और बाकी विपक्षी दल भड़क गए और उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। वहीं, अमित शाह का कहना है कि कांग्रेस उनके भाषण के अंश को तोड़मरोड़ कर पेश कर रही है। डॉ बीआर अंबेडकर को लेकर हो रहे इस राजनैतिक घमासान के बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

इसकी वजह इस तस्वीर का काफी ज्यादा पावरफुल होना है। यह तस्वीर डॉ बीआर अंबेडकर की शख्सियत के बारे में काफी कुछ बयां करती है। दरअसल यह कुछ और नहीं बल्कि उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की लिस्ट है। इसमें वर्ष सहित बताया गया है कि उन्हें कब-कब और किस कॉलेज से कौन सी डिग्री ली थी। यकीन मानिए इसे देखकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे और महसूस करेंगे कि उनकी छवि कितनी शक्तिशाली और प्रभावित करने वाली रही है।

बाबासाहब की शैक्षणिक उपलब्धि
इसे शेयर करते हुए ध्रुव राठी ने लिखा है- ‘पावर ऑफ एजुकेशन’ (शिक्षा की शक्ति)। तस्वीर में आप देखेंगे कि बाबासाहब ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सतारा से और सेकेंडरी शिक्षा एल्फिंस्टॉन हाई स्कूल, मुंबई से की थी। उन्होंने 1913 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में बीए किया था। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से स्कॉलरशिप अर्जित करके एम.ए और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की थी।

बेहतरीन संस्थानों में की पढ़ाई
वहीं, 1921 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने एम.एससी किया था। इसके बाद कानून कि पढ़ाई के लिए उन्होंने ग्रे-इन कॉलेज में दाखिला लिया था। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से 1917 में वो वापस भारत आ गए। यहां उन्होंने बतौर प्रोफेसर सिडेनहैम कॉलेज में ज्वाइन किया। उनका मकसद सिर्फ इतना था कि वो वापस लंदन जाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। उन्होंने अपने दोस्त से उधार लेकर और अपनी बचत से वापस लंदन पढ़ाई पूरी करने गए। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमएससी और डीएससी की पढ़ाई पूरी की थी।

यूजर्स रह गए शॉक्ड
आपको बता दें कि 1952 में पहले आम चुनाव के बाद बीआर अंबेडकर को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था। बाबासाहब ने इसी साल ओस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद ने उन्हें डी.लिट की डिग्री से सम्मानित किा था। बीआर अंबेडकर की इन उपलब्धियों को देखकर यूजर्स भी शॉक्ड रह गए हैं। कई यूजर्स ने इस ध्रुव राठी के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने तो लिखा है- बाबा साहेब से ज्यादा डिग्रियां शायद ही भारत में किसी के पास होंगी।

अंबेडकर की सोशल मीडिया पर चर्चा
दूसरे यूजर ने लिखा है- इसे देखकर तो लोगों को समझ जाना चाहिए कि किसी के घर झंडा फहराने और धर्म स्थल के बाहर उत्तेजक नारे लगाने और कांवड यात्रा से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। जो कुछ हासिल होगा वो सिर्फ पढ़ाई लिखाई से हासिल होगा। इसलिए नेता अपने बच्चों को विदेश भेजते हैं। अमित शाह के बयान के बीच इस पोस्ट को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

अमित शाह ने संसद में उड़ाया था मजाक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमित शाह ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा था- अभी एक फैशन हो गया है- अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। अगर वो इतनी बार भगवान का नाम लेते तो सात जन्मों के लिए स्वर्ग मिल जाता। बहरहाल, ध्रुव राठी की इस पोस्ट को देखकर आप क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय जरूर कमेंट करें।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...