8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराज्यसूरत में PM मोदी के आने से पहले ड्रिल, खाली सड़क पर...

सूरत में PM मोदी के आने से पहले ड्रिल, खाली सड़क पर लड़का चला रहा था साइकिल, पुलिसवाले ने पीटा

Published on

अहमदाबाद/सूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे से पहले सूरत में काफिले का रिहर्सल किया गया था। इसी दौरान खाली सड़क पर साइकिल चल रहा एक लड़का बीच में आया गया था। लड़के के बीच में आने पर वहां तैनात पुलिसकर्मी ने लड़के को पकड़ लिया था और बाल खींचकर उसकी पिटाई की थी। अब वीडियो के वायरल होने पर आरोपी संबंधित पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) पर कार्रवाई की गई है। माेरबी जिला पुलिस अधीक्षक ने पीएसआई बी ए गढ़वी की एक साल तक सैलरी में बढ़ाेतरी रोकने का नोटिस जारी किया है।

कब क्या और कैसे हुआ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा बंदोबस्त के लिए सूरत में दूसरे जिलों से फोर्स बुलाई गई थी। इसमें मोरबी में तैना पुलिस सब इंस्पेक्टर बी ए गढ़वी को पीएम के रूट पर ड्यूटी में लगाया था। इसी दौरान जब काफिले की रिहर्सल हुई तो लड़का साइकिल चलाते हुए बीच में आ गया था। गढ़वी ने इसके बाद उसके बाल खींचने थे। इस वाकये को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो के वायरल होने पर सूरत शहर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तुरंत गढ़वी को ग्राउंड ड्यूटी से हटाकर कंट्रोल रूम बुला लिया था। पुलिस के इस रवैए को काफी असंवेदनशील माना गया था।

लड़के ने क्या कुछ कहा?
इस घटना नाबालिग लड़के की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। लड़के ने कहा कि उसे नहीं पता था कि इस रूट से मोदी जी आने वाले है। वह गलती से साइकिल चलाते हुए वहां चला गया था। तभी सामने से गाड़ियों का काफिला आ गया। इसी दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मी ने पिटाई करते हुए बाल खींचे और डांट-फटकार लगाई थी। सोशल मीडिया पर पुलिस इंस्पेक्टर के रवैए की आलोचना हो रही है, कि आखिर एक लड़के के साथ ऐसा व्यवहार कितना उचित है? अब सूरत पुलिस ने बयान जारी करके बताया है कि संबंधित पुलिस इंस्पेक्टर को तुरंत हटा दिया गया था। मोरबी एसपी ने उनके खिलाफ एक्शन भी लिया है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...