5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यDRM ने पूछा किसने कहा था बिना टिकट के आना है, महिला...

DRM ने पूछा किसने कहा था बिना टिकट के आना है, महिला ने मासूमियत से कहा- नरेंद्र मोदी ने…

Published on

पटना

बिहार में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब ग्रामीण महिलाओं के एक समूह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति दी है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार और प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे डीआरएम
डीआरएम रविवार को महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्रियों की अपेक्षाकृत अधिक भीड़ के तहत स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की वजह अपेक्षाकृत अधिक भीड़ को ही बताया जा रहा है। शनिवार रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के पास खड़ी विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं के एक समूह को देखकर अधिकारी ने उनसे पूछा कि वे यहां क्या कर रही हैं? उन्होंने बताया कि वे प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़ना चाहती हैं।

https://x.com/finders_news/status/1891464530430943482?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1891464530430943482%7Ctwgr%5Efe5a9a04f56b8d787e94d788dc4eb7b2e1e4c255%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Ftrending-news%2Fmahakumbha-bihar-women-going-to-prayagraj-said-pm-modi-ji-has-allowed-train-travel-without-ticket-video-viral%2F3834086%2F

“नरेन्द्र मोदी जी ने हमें ऐसा कहा है”
डीआरएम ने पूछा, ‘‘क्या आपके पास टिकट हैं?’’ इसके जवाब महिलाओं ने कहा, ‘‘नहीं’’। डीआरएम ने सवाल करते हुए कहा, ‘‘आपको किसने बताया कि आप बिना टिकट के यात्रा कर सकती हैं।’’ महिलाओं के तुरंत जवाब दिया कि ‘‘नरेन्द्र मोदी जी ने हमें ऐसा कहा।’’ इसके बाद वहां खड़े लोग मुस्कुराने लगे।

डीआरएम ने महिलाओं से कहा, ‘‘आप गलतफमी है। न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी अन्य अधिकारी ने इसकी अनुमति दी है। अगर आप यात्रा करना चाहती हैं, तो आपको टिकट लेनी होगी, अन्यथा आप पर कानून तोड़ने का आरोप लग सकता है।’’ बाद में मीडिया से बात करते हुए डीआरएम ने कहा, ‘‘महाकुंभ के लिए हमने उसी तर्ज पर ही व्यवस्था की जैसी हम किसी भी त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने पर करते हैं। इस बार असामान्य स्थिति देखने को मिल रही है। फिर भी, हम तैयार हैं।’’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...