19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेतन्याहू के घर के करीब गिरा लेबनान से आया ड्रोन, एयर डिफेंस...

नेतन्याहू के घर के करीब गिरा लेबनान से आया ड्रोन, एयर डिफेंस को भेदने में रहा कामयाब

Published on

नई दिल्ली,

हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन अटैक किया है. इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है. इजरायल में हाइफा कैसरिया इलाके में यह हमला किया गया. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के घर की तरफ एक यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) लॉन्च किया गया था. प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वहां नहीं थे, और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

इजरायली सुरक्षा बलों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि ड्रोन एक खुले इलाके में गिरा जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. आईडीएफ का कहना है कि आज सुबह हाइफा क्षेत्र में बजने वाले वॉर्निंग सायरन लेबनान से दागे गए रॉकेट से बज उठे थे.इज़रायली मीडिया के अनुसार, दक्षिणी हाइफ़ा के कैसरिया में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निवास स्थान के पास एक ड्रोन में धमाका हुआ है.

लक्ष्य को भेदने में सक्षम था ड्रोन
जो जानकारी सामने निकलकर सामने आ रही है उससे पता चला है कि ड्रोन सीधे अपने लक्ष्य को हिट करने में सक्षम था. इजरायली सुरक्षा बलों ने स्वीकार किया कि ड्रोन ने उसका एयर डिफेंस सिस्टम हमले को रोकने में विफल रहा जिसकी वजह से यह हमला हुआ. को भेद दिया और उसके इलाके में घुस गया.सुरक्षाबलों ने ने इसे बड़ी सुरक्षा चूक माना है क्योंकि एक ड्रोन हाइफ़ा के बाहरी इलाके में इसकी तलाश कर रहे सैन्य हेलीकॉप्टर के ठीक बगल से उड़ रहा था.

तेल अवीव में बजने लगे सायरन
इज़रायली सेना के अनुसार, लेबनान से हाइफ़ा की तरफ तीन ड्रोन आए, जिनमें से केवल दो का पता चल सका और उन्हें रोक दिया गया. तीसरे ड्रोन ने कैसरिया में एक इमारत पर सटीक हमला किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुष्टि की कि धमाका बहुत तेज था.

ड्रोन लेबनान से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी से उड़ा और सीधे कैसरिया में एक इमारत से टकराया, जिसके छर्रे एक पड़ोसी इमारत तक पहुंच गए. ड्रोन के इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद उत्तरी तेल अवीव में ग्लिलोट बस्ती में सैन्य ठिकानों पर सायरन बजने लगे. इजरायली सेना भी मान रही है कि कि इमारत पर हमला करने से पहले ड्रोन एक घंटे तक ऊपर मंडराता रहा.यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हिजबुल्ला ने लेबनान पर क्रूर इजरायली हमले और गाजा में नरसंहार के जवाब में अपने अभियानों को बढ़ाने की कसम खाई है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...