6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयड्रोन, प्लेन या UFO? अमेरिका के आसमान में बार-बार दिख रही रहस्यमय...

ड्रोन, प्लेन या UFO? अमेरिका के आसमान में बार-बार दिख रही रहस्यमय उड़ती चीज, पुलिस ने भेजे ड्रोंस तो जानें क्या हुआ

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के आसमान में रहस्यमय उड़ते ऑब्जेक्ट के देखे जाने का मामला गहराता जा रहा है। इस बीच न्यू जर्सी पुलिस ने इन रहस्यमयी वस्तुओं का पता लगाने के लिए उनके पीछे अपना ड्रोन भेजा। ओशन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने अपने एक इंडस्ट्रियल ग्रेड ड्रोन को मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) में से एक का पीछा करने को भेजा, जिसके समुद्र की तरफ से आने का दावा किया गया था।

इस रहस्य की शुरुआत तब हुई जब एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि उसने लगभग 50 ड्रोन समुद्र की तरफ से आते हुए देखे। इसके बाद अधिकारी ने राज्य पुलिस, एफबीआई और अमेरिकी कोस्ट गार्ड को अलर्ट भेजा। कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने जल्द ही पुष्टि की कि उनके एक जहाज पर 13 ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया था, जिसके बाद इसे लेकर चिंता बढ़ गई।

रहस्यमय ड्रोन नहीं दे रहे कोई सिग्नल
खास बात यह थी कि ये ड्रोन कोई हीट उत्सर्जन का कोई संकेत नहीं दे रहे थे, जिससे उन्हें थर्मल इमेजिंग के जरिए ट्रैक करना असंभव हो रहा था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को 18 नवम्बर के बाद से न्यू जर्सी में कई बार देखा गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ये उड़ने वाले ऑब्जेक्ट एसयूवी के आकार के हैं।

वॉइट हाउस ने दिया बयान
ड्रोन को लेकर लोगों ने अलग-अलग राय रखी है। कुछ लोगों का कहना है कि इसे विदेशी दुश्मन की तरफ से भेजा गया हो सकता है। शुक्रवार को वॉइट हाउस के सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है और हो सकता है कि लोग कल्पना कर रहे हों। किर्बी ने कहा कि किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की कोई सूचना नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप ने की मार गिराने की बात
रहस्यमय फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को लेकर उठ रही चर्चा में डोनाल्ड ट्रंप की भी एंट्री हो गई। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रोन देखे जाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘देश भर में रहस्यमय ड्रोन दिखाई दिए हैं। क्या यह सरकार की जानकारी के बिना हो रहा है? या तो जनता को इसकी जानकारी दो या उन्हें मार गिराओ।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...