11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीति'वंशवाद क्विट इंडिया, तुष्टिकरण क्विट इंडिया', भारत छोड़ो आंदोलन पर पीएम मोदी...

‘वंशवाद क्विट इंडिया, तुष्टिकरण क्विट इंडिया’, भारत छोड़ो आंदोलन पर पीएम मोदी का ट्वीट

Published on

नई दिल्ली,

महात्मा गांधी ने साल 1942 में आज ही के दिन अंग्रेजों के खिलाफ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत की थी. इसकी सालगिरह पर पीएम मोदी ने बुधवार को आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी. इसको लेकर पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आज भारत एक स्वर में कह रहा है- भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, वंशवाद क्विट इंडिया, तुष्टिकरण क्विट इंडिया.”

पीएम मोदी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी ही आवाज में भाषण सुनाई देता है, जिसमें वह कहते हुए सुनाई देते हैं, “9 अगस्त की तारीख भारत के सबसे बड़े आंदोलनों की तारीख रही है. 9 अगस्त को ही गांधीजी के नेतृत्व में क्विट इंडिया मूवमेंट यानी भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी. पूज्य बापू ने अंग्रेजों को साफ-साफ कह दिया था- क्विट इंडिया.”

वंशवाद इंडिया छोड़ो: पीएम मोदी
पीएम आगे इसी वीडियो में कहते हैं, “‘एक चेतना बनी. आखिर में अंग्रेजों को इंडिया छोड़ना पड़ा. आज गांधी जी की उस इच्छा शक्ति को आगे बढ़ाना ही है. विकसित भारत के संकल्प में कुछ बुराइयां रोड़ा बनी हुई हैं. आज भारत कह रह रहा है- वंशवाद इंडिया छोड़ो, तुष्टिकरण इंडिया छोड़ो.”

रक्षा मंत्री ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि आज का दिन इतिहास में बहुत ही महत्वूर्ण है. आज वो दिन है, जब भारत की जनता, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत छोड़ो के बापू के आवाह्न पर सामूहिक संकल्प के साथ खड़ी हुई थी.उन्होंने आगे कहा कि हमें इस देश के अमृतकाल में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और अन्य गंभीर समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करने का भी संकल्प लेना चाहिए.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...