5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में भूकंप की तीव्रता सिर्फ 4, फिर भी इतनी तेज क्यों...

दिल्ली-NCR में भूकंप की तीव्रता सिर्फ 4, फिर भी इतनी तेज क्यों महसूस हुए झटके? ”

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए है, रिक्टर स्केल पर तीव्रता मात्र 4 दर्ज की गई। इस भूकंप का केंद्र धौलाकुंआ के पास था जहां इससे पहले भी ऐसे झटके महसूस हो चुके हैं। अब सभी के मन में सवाल आ रहा है कि जब भूकंप की तीव्रता सिर्फ 4 थी, तो झटके इतने तेज कैसे लगे? आखिर इतनी तेज आवाज क्यों आई? अब जानकारों ने इसका स्पष्ट कारण बता दिया है।

क्यों इतनी तेज झटके महसूस हुए?
असल में भूकंप की गहराई जब कम होती है, तो आसपास के इलाकों में झटके ज्यादा तेज महसूस होते हैं। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर भूकंप की गहराई कम होगी तो नेपाल में आए भूकंप के झटके सिर्फ पूर्वोत्तर तक के राज्यों में महसूस होंगे, वहां धरती तेज हिलेगी, लेकिन दिल्ली में झटके कम होंगे। वही दूसरी तरफ अगर भूकंप की गहराई ज्यादा होगी तो उससे ज्यादा दूर तक के इलाके चपेट में आएंगे। तब पूरी संभावना है कि नेपाल में आए भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस होंगे।

क्यों कहा जा रहा- बाल-बाल बचे?
अब इस केस में हुआ यह है कि दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की तीव्रता 4 थी, लेकिन गहराई मात्र 5 किलोमीटर। अब क्योंकि गहराई इतनी कम रही, इस वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ही यह झटके बहुत तेज लगे। बाकी राज्यों से ऐसी खबर नहीं आई, कई जगह तो लोगों को अहसास तक नहीं हुआ। राहत की बात यह रही कि कम गहराई के साथ तीव्रता भी कम रही, इस वजह से तेज झटकों के बाद भी तबाही नहीं हुई। लेकिन अगर कम गहराई के साथ भूकंप की तीव्रता थोड़ी ज्यादा होती, काफी नुकसान हो सकता था।

दिल्ली में आएगा बड़ा भूकंप?
यहां पर समझने वाली बात यह भी है कि दिल्ली-एनसीआर का इलाका भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। जानकार पहले ही कह चुके हैं कि भविष्य में दिल्ली में एक बड़ा भूकंप आ सकता है, जैसी यहां की भौगोलिक स्थिति है, उसे देखते हुए नुकसान भी काफी ज्यादा होगा। अभी भी कई बिल्डिंग उस लिहाज से भी कमजोर हैं जो किसी तेज भूकंप को सहन कर सकें।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और जब दबाव ज्यादा बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...