30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी को घेरने ED एक बार फिर कर सकती है तलब,...

राहुल गांधी को घेरने ED एक बार फिर कर सकती है तलब, अब इस मामले में पूछताछ के आसार

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय एक बार फिर पूछताछ कर सकता है। इस मामले में आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी नेशनल हेराल्ड मामल में उनसे पूछताछ करना चाहती है। इससे पहले ईडी ने इसी मामले में उनसे जून 2022 में भी पूछताछ की थी। तब ईडी ने करीब 4 दौर की पूछताछ की थी। ईडी ने राहुल गांधी से 40 से अधिक सवाल पूछे थे। ईडी इस मामले में सोनिया गांधी से भी पूछताछ कर चुकी है।

नेशनल हेराल्ड का क्या है मामला?
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1938 में द नेशनल हेराल्ड की स्थापना की थी। इसका प्रकाशन असोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (AJL) करता था। कुछ समय बाद AJL को गैर व्यावसायिक कंपनी के रूप स्थापित किया गया। इसे कंपनी एक्ट धारा 25 के तहत कर मुक्त भी कर दिया गया। AJL अंग्रेजी के नेशनल हेराल्ड का तो प्रकाशन करता ही था, इसके साथ ही वह उर्दू में कौमी आवाज और हिंदी में नवजीवन भी प्रकाशित करता था। इसकी दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना और पंचकुला सहित विभिन्न शहरों में प्रमुख अचल संपत्तियां हैं।

2008 तक इसका प्रकाशन जारी रहा। इसके बाद कंपनी को घाटे में दिखाकर इसका प्रकाशन बंद कर दिया गया। कंपनी की एक संपत्ति दिल्ली में 5ए हेराल्ड हाउस, बहादुरशाह जफर मार्ग, नई दिल्ली में स्थित थी। मामला तब चर्चा में आया जबअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था है, उसने कंपनी को 2010 तक इंटरेस्ट फ्री लोन दिया।

नेशनल हेराल्ड केस कब चर्चा में आया?
AICC के लोन देने के बाद 2010 के अंत तक AJL का कर्ज बढ़कर 90.21 करोड़ रुपये हो गया था। 23 नवंबर 2010 को यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (YIL) नामक नया ऑर्गेनाइजेशन बना। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स थे गांधी परिवार के वफादार सैम पित्रोदा और सुमन दुबे। हालांकि कंपनी की संस्थापन के तुरंत बाद दोनों निदेशकों ने अपने शेयर्स कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मोती लाल वोरा (अब मृतक) को हस्तांतरित कर दिया।

13 दिसंबर, 2010 को राहुल गांधी को यंग इंडियन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया और 22 जनवरी, 2011 को सोनिया गांधी निदेशक के रूप में बोर्ड में शामिल हुईं। मार्च 2017 तक कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी हिस्सेदारी 38-38 प्रतिशत हो गयी यानी कुल 76 प्रतिशत। वोरा और फर्नांडीस के पास हिस्सेदारी बची 24 प्रतिशत। यंग इंडिया ने तब तक खुद को एक चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन के तौर पर पंजीकृत कर लिया, जिससे वह 100% कर छूट के योग्य हो गया। दिलचस्प बात यह है कि साल 2010 में यंग इंडिया मात्र 5 लाख रुपये में बनी थी। ALJ का अधिग्रहण करते वक्त यंग इंडियन पास 50 लाख रुपये भी नहीं था। अधिग्रहण के लिए यंग इंडिया को मेसर्स डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकत्ता से 1 करोड़ रुपये का लोन लेना पड़ा था।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...