8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यबिहार भवन निर्माण के चीफ इंजीनियर पर ED का छापा, मंगाई गई...

बिहार भवन निर्माण के चीफ इंजीनियर पर ED का छापा, मंगाई गई नोट गिनने वाली मशीन, IAS संजीव हंस से कनेक्शन

Published on

पटना:

बिहार में एक बड़े इंजीनियर के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (उतर) तारणी दास के घर और रिश्तेदारों के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम तलाशी ले रही है। पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में पूर्णेन्दु नगर स्थित उनके आवास पर भी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े एक मामले में हो रही है। टेंडर घोटाले को लेकर ईडी की टीम ये कार्रवाई कर रही है। छापेमारी में करोड़ों रुपये मिलने की खबर है, जिसके लिए नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है। इस घटना से पटना के बड़े अफसरों में हड़कंप मच गया है।

भवन निर्माण के चीफ इंजीनियर के घर ED का छापा
बिहार भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारणी दास मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। आज सुबह से ही उनके कई ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के पूर्णेन्दु नगर स्थित उनके घर पर जांच टीम तलाशी ले रही है। कई गाड़ियों से जांच टीम के अफसर उनके घर पहुंचे और गेट बंद करके तलाशी शुरू कर दी। खबर है कि उनके कई रिश्तेदारों के घर पर भी तलाशी चल रही है।

टेंडर घोटाला और आईएएस संजीव हंस से कनेक्शन
ताजा जानकारी के मुताबिक, फुलवारी शरीफ के पूर्णेंदु नगर से लेकर कई ठिकानों पर लगातार छापे पड़ रहे हैं। सिर्फ उनके घर पर ही नहीं, बल्कि अभियंता के कई रिश्तेदारों के यहां भी तलाशी ली जा रही है। राजधानी पटना में सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले ये कार्रवाई की है। टेंडर घोटाले में भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

ED की टीम ने नोट गिनने की मशीन भी मंगाई
बताया जा रहा है कि अभी तक की कार्रवाई में ईडी को करोड़ों रुपए मिले हैं। जिसकी गिनती के लिए जांच टीम ने नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई है। इस छापेमारी की खबर ने पटना में हड़कंप मचा दिया है। ये मामला टेंडर घोटाले से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका है। ईडी की टीम हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। तारणी दास के रिश्तेदारों के यहां भी तलाशी चल रही है, जिससे पता चल सके कि कहीं उन्होंने भी तो घोटाले में कोई मदद नहीं की।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...