12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर कसा ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर कसा ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही छापेमारी

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ईडी की छारेमारी की जा रही है। ईडी की इस कार्रवाई के दौरान आप विधायक के घर से किसी को बाहर और अंदर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। एक केस में एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। एसीबी और सीबीआई की ओर से ईडी को पूरे मामले की जानकारी देने के बाद ईडी ने कार्रवाई की शुरुआत की है। जिस मामले में उनके ऊपर कार्रवाई की गई है वह दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती अनियमितता से संबंधित है। अमानतुल्लाह वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं।

अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर पिछले साल एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी छारेमारी की थी। इसमें 12 लाख रुपये नकद, 1 बिना लाइसेंस की बरेटा पिस्टल और 2 अलग-अलग बोर के कारतूस बरामद हुए थे। अमानतुल्लाह के ठिकानों पर ईडी की यह कार्रवाई ऐसे समय में की जा रही है जब पिछले दिनों आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?
अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए 32 लोगों को अवैध रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया। दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ बयान जारी किया था। इसमें कहा गया कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अमानतुल्ला खान ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया है। अमानतुल्लाह खान पर अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर देने का भी आरोप लगा है। आरोप लगा है कि अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...