12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeभोपालभोपाल की कंपनी पर ED का शिकंजा, करोड़ों के बैंक लोन घोटाले...

भोपाल की कंपनी पर ED का शिकंजा, करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में 85 लाख के हीरे-जेवरात और 25 लाख कैश जब्त

Published on

भोपाल ,

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोपाल स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी एक्सेल व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी कर 85 लाख रुपये की हीरे और सोने की ज्वेलरी तथा 25 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं. यह कार्रवाई एक बहु-करोड़ बैंक लोन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है.

एजेंसी के अनुसार, एक्सेल व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड ने 2014 में बैंक ऑफ इंडिया (BoI) से 42 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा प्राप्त की थी, जो 2017 तक NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) बन गई. 2019 में कोटक महिंद्रा बैंक ने BoI को जानकारी दी कि कंपनी की सहयोगी संस्था माय कार (भोपाल) ने कुछ संपत्तियों को कोटक महिंद्रा से ऋण के लिए गिरवी रखा था, जबकि वही संपत्तियां BoI में भी गिरवी रखी गई थीं.

ऑटोमोबाइल कंपनी में ईडी ने मारे छापे
बैंक ऑफ इंडिया ने बाद में इस खाते को धोखाधड़ी घोषित कर दिया और इसकी जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को दी. ED के अनुसार, एक्सेल व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त फंड को अपनी सहयोगी कंपनियों और उनसे जुड़े अन्य संस्थानों को स्थानांतरित कर दिया था और इन फंड का उपयोग उनके ऋण चुकाने और अन्य भुगतान के लिए किया गया था.

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की
इस मामले में CBI द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. ED ने भोपाल के चार स्थानों पर छापेमारी की और डायरेक्टर्स और एक ऑडिटर से संबंधित स्थानों पर साक्ष्य जुटाए. छापेमारी के दौरान एजेंसी ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, 85 लाख रुपये मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण और 25 लाख रुपये नकद जब्त किए.

 

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

More like this

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

भोपाल को जनवरी में मिलेगा चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा

भोपाल ।भोपाल शहर को नए वर्ष में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है।...

10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया आत्मसमर्पण

भोपाल ।मध्यप्रदेश सरकार की शांत‍ि, विकास और आत्मसमर्पण-समर्पण नीति को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली...