14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिसुलह, शांति की कोशिश जारी है... आखिर मणिपुर में हिंसा पर पहली...

सुलह, शांति की कोशिश जारी है… आखिर मणिपुर में हिंसा पर पहली बार बोले पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पहली बार पीएम मोदी ने मणिपुर के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। पीएम ने कहा कि मणिपुर में हिंसा लगातार कम हो रही है। राज्य में 500 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीति करने वालों को मणिपुर रिजेक्ट कर देगा। मणिपुर में छात्रों ने परीक्षा भी दी है। राज्य में सुलह और शांति की कोशिश जारी है।

मणिपुर में संघर्ष का लंबा इतिहास
प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि 1993 में मणिपुर के हालात अधिक खराब थे। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व मणिपुर के आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में बाढ़ का भी संकट है। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है। मणिपुर के लिए सरकार निरंतर कोशिश कर रही है।

11 हजार से अधिक FIRs, 500 से अधिक गिरफ्तारी
मणिपुर की स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। पीएम ने कहा कि वहां जो कुछ भी घटनाएं घटीं 11 हजार से ज्यादा एफआईआर की गईं। पीएम ने कहा कि मणिपुर छोटा राज्य है, 500 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए। उन्होंने कहा कि इस बात को हमें स्वीकार करना होगा कि मणिपुर में लगातार हिंसा की घटनाएं कम होती जा रही हैं। इसका मतलब है शांति की आशा रखना, शांति पर भरोसा करना संभव हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज मणिपुर के अधिकांश हिस्सों में आम दिनों की तरफ स्कूल चल रहे हैं, कॉलेज चल रहे हैं, दफ्तर और दूसरे संस्थान खुले हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में भी देश के अन्य हिस्सों की तरह परीक्षाएं हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सभी से बातचीत कर रही है। शांति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...