6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यपिथौरागढ़ में CEC के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के चलते...

पिथौरागढ़ में CEC के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के चलते कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published on

पिथौरागढ़

केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के मुनस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. खराब मौसम के चलते उनके हेलिकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम में उतारा गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त का हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था. उनके साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे.

बता दें कि एक दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया है. इस दौरान उन्होंने EVM से जुड़े सवालों पर भी जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि हरियाणा चुनाव में ईवीएम को लेकर जो शिकायतें आई हैं, उसका जवाब देंगे. हर एक शिकायत का बकायदा जवाब लिखकर दिया जाएगा. ईवीएम की एक नहीं बल्कि कई बार चेकिंग होती है.

देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त
बता दें कि राजीव कुमार देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं. वे 1 सितंबर 2020 से चुनाव आयुक्त के रूप में चुनाव आयोग का हिस्सा हैं. उन्होंने 15 मई 2022 को पदभार ग्रहण किया था और 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे. बता दें कि 19 फरवरी 2025 को राजीव कुमार 65वां जन्मदिन मनाएंगे. संविधान के अनुसार चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है.

1984 बैच के IAS अधिकारी हैं कुमार
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी राजीव कुमार ने अपने लंबे प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. उन्होंने केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों और बिहार/झारखंड के अपने राज्य संवर्ग में सेवाएं दी हैं. बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी की अकादमिक डिग्री रखने वाले राजीव कुमार को सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्रों में भी व्यापक कार्य अनुभव है.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...