22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलरोहित सेना के सामने घुटनों पर आया इंग्लैंड, भारत ने हासिल की...

रोहित सेना के सामने घुटनों पर आया इंग्लैंड, भारत ने हासिल की टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत

Published on

राजकोट

यशस्वी जयसवाल के बेहतरीन दोहरे शतक के बाद गेंदबाजों रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव की फिरकी से भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 557 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

राजकोट टेस्ट मैच की चौथी पारी में भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने ओवर में रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कुलदीप यादव के खाते में भी 2 विकेट आए। वहीं जसप्रीत बुमराह और अश्विन ने एक-एक विकेट लिए।

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने बैक टू बैक दोहरा शतक लगाकर धमाल मचा दिया। यशस्वी ने टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में 214 रनों की दमदार पारी खेली। यशस्वी खेल के तीसरे तीन 104 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए थे, लेकिन चौथे दिन शुभमन गिल के आउट होने के बाद वह फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे और दोहरा शतक ठोक दिया।

यशस्वी के अलावा टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में शुभमन गिल 91 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सरफराज खान ने भी 68 रनों की नाबाद पारी खेली। इन तीनों बल्लेबाजों के दमदार खेल से रोहित शर्मा ने पारी को 4 विकेट 430 रन बनाकर घोषित कर दिया। इस तरह पहली पारी में मिले 126 रनों की बढ़त के आधार पर भारत ने इंग्लैंड के सामने 557 रनों का लक्ष्य रखा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...