17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यचर्च में घुसकर लगाया 'जय श्री राम' का नारा...वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर...

चर्च में घुसकर लगाया ‘जय श्री राम’ का नारा…वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला, अब पीछे पड़ी पुलिस

Published on

शिलांग

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान हरे राम-हरे कृष्णा की धार्मिक नारेबाजी के बीच अब मेघालय में भी विवाद सामने आया है। मेघालय ईस्ट खासी हिल्स जिले में एक युवक ने चर्च में घुसकर जय श्री राम की नारेबाजी की। युवक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं। उसके 1.7 मिलियन फॉलोवर हैं। पुलिस ने मामले के सामने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए दर्ज किया गया है। युवक ने चर्च में जय श्री राम का नारा लगाकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने इस घटना की निंदा की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
मेघालय पुलिस के अनुसार ईस्ट खासी हिल्स जिले में युवक गुरुवार को मावलिननॉन्ग गांव के गिरजाघर में घुस गया। उसने ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर रखा। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी सिल्वेस्टर नॉन्गटिंगर ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद हमने इंस्टाग्राम पर आकाश सागर नामक युवक के खिलाफ पिनुरसला थाने में मामला दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि जांच जारी है और दोषी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले के तूल पकड़ने पर सामाजिक कार्यकर्ता एंजेला रंगद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया है कि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए क्योंकि उसने जानबूझकर और पूर्व नियोजित तरीके से अतिक्रमण किया एवं गैर-ईसाई गीत गाए, नारे लगाए।

घटना पर सीएम संगमा भी सख्त
इस घटना पर मेघालय के सीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा है कि इस मामले में प्रशासनिक कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। एक व्यक्ति ने लोगों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बिगाड़ने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है। हम राज्य सरकार के तौर पर किसी को भी सामाजिक, धार्मिक और सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करने से रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आई है। बीजेपी ने इस मूर्खतापूर्ण कृत्य करार दिया है। बीजेपी के प्रवक्ता एम. खारकरांग ने कहा कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हो। उधर मेघालय पुलिस ने होटलों, होमस्टे और टूर ऑपरेटर से कहा है कि अगर उनके पास आकाश सागर साझा करने की अपील की है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...