19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्य'पूरा झारखंड जानता है... मैंने DSP बनाया', अफसर की पत्नी का पलटवार

‘पूरा झारखंड जानता है… मैंने DSP बनाया’, अफसर की पत्नी का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड के रामगढ़ के DSP किशोर रजक पर पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, पुलिस अधिकारी किशोर रजक ने एक वीडियो जारी कहा था कि उनकी पत्नी उनके साथ मारपीट करती है और फिर उनके खिलाफ ही उल्टा मारपीट का मामला दर्ज करवा देती है. लेकिन इन आरोपों को वर्षा ने पूरी तरह से गलत बताया है. यहां तक कि वर्षा ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने एडिटेड वीडियो शेयर किया है.

बातचीत में वर्षा ने किशोर रजक की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया. वर्षा ने बताया कि पति किशोर रजक उनकी वजह से ही डीएसपी बन पाए हैं. उन्होंने कहा- पूरा झारखंड जानता है कि मैंने उन्हें डीएसपी बनाया है. पढ़ाई में सहयोग के लिए मैंने किशोर को लाखों रुपए दिए थे.

किशोर रजक से पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए वर्षा ने कहा- साल 2014-15 के दौरान हमारी पहली मुलाकात हुई थी. किशोर यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली आए थे. तब मैं दिल्ली में जॉब करती थी. किशोर को पढ़ाई के दौरान कई मौकों पर मैंने पैसे दिए थे. उन पर लाखों रुपए खर्च किए. यहां तक कि ट्रेंनिग के दौरान भी मैंने पैसे दिए थे.

किशोर और वर्षा ने की थी लव मैरिज
वर्षा ने बताया कि डीएसपी बनने के बाद किशोर ने साल 2017 में शादी की. उनका कहना है कि 29 नवंबर को बनारस के एक कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी हुई.इससे पहले किशोर रजक ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने रेप की धमकी देकर उनसे शादी की थी. उन्होंने लिखा था- Mariage is Trapped and Accidental. जवाब में वर्षा ने कहा- धमकी देकर कोई कोर्ट में शादी कैसे कर सकता है? वह भी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत.

वर्षा ने बताया कि शादी के बाद से किशोर रजक ने विवाद शुरू कर दिया था. किशोर के घरवाले उनकी दूसरी शादी करवाना चाहते थे. वर्षा ने कहा- किशोर के घरवालों की तरफ से 50 लाख रुपए दहेज की मांग की गई थी.

‘घर से कई-कई दिन गायब रहते हैं किशोर’
वर्षा ने पति किशोर रजक पर अन्य महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा- एक महिला के साथ उनके संबंध हैं. किशोर रजक घर से कई-कई दिन गायब रहते हैं. होटल और सर्किट हाउस में रात बिताते हैं. वर्षा श्रीवास्तव का दावा है कि पति किशोर रजक और उनके घर वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जनवरी 2022 में पहली बार FIR दर्ज करवाई थी. वर्षा ने बताया कि इस मामले में कोर्ट में लिखित माफीनामा दाखिल करने के बाद किशोर कुमार को बेल मिली थी. लेकिन वर्षा ने बताया कि बेल पर छूटने के बाद पति दोबारा उन्हें प्रताड़ित करने लगे.

 

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...