14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीय'जहां भेज रहे वहां कुत्ते भी नहीं रहते...', बुलडोजर एक्शन के बाद...

‘जहां भेज रहे वहां कुत्ते भी नहीं रहते…’, बुलडोजर एक्शन के बाद बोले वकील हसन, फुटपाथ पर रह रहा परिवार

Published on

नई दिल्ली,

उत्तराखंड की सिलकियारा उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू करने वाली टीम में शामिल रैट माइनर वकील हसन अपने परिवार के साथ धरने पर बैठे हैं क्योंकि उत्तर-पूर्व दिल्ली के खजूरी खास में स्थित उनके घर को डीडीए ने बुधवार को डिमोलिशन ड्राइव के तहत ढहा दिया गया है. यहां रहने वाले लोगों को नरेला के एक इलाके में शिफ्ट किया जा रहा है. इसका वकील हसन विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा, हमारे परिवार को ऐसी जगह पर भेजा जा रहा है, जहां कुत्ते भी नहीं रहते.

वकील हसन ने कहा, वे (बीजेपी सरकार) मुझे नरेला में ऐसी जगह पर रखने की कोशिश कर रहे हैं, जहां कुत्ते भी नहीं रहते.” उन्होंने आगे कहा कि अगर भविष्य में मेरे बच्चों के साथ वहां कोई घटना होती है तो एलजी वीके सक्सेना और सांसद मनोज तिवारी मेरी मदद नहीं कर पाएंगे.

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने क्या आश्वासन दिया?
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे इस समस्या के बारे में बताया था, लेकिन जब हमने मामले को देखा तो उसमें कुछ दिक्कतें सामने आईं. इसलिए हम उन्हें कानूनी रूप से मकान मुहैया कराएंगे और मैं उन्हें इस बात का आश्वासन देता हूं. बीजेपी सांसद ने कहा, हसन का नाम पीएमएवाई लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा और बहुत जल्द ही उन्हें मकान दिया जाएगा. वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए के अध्यक्ष वीके सक्सेना ने कहा कि मुझे इसके बारे में जानकारी दी गई है. हम जल्द ही भरपाई करेंगे और उन्हें मकान भी देंगे.

खुले रात में गुजार रहा परिवार
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए रैट माइनर वकील हसन ने इस साइट से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम फुटपाथ पर बैठे हुए हैं, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ घर गिराए जाने के बाद दूसरी रात बिताई है. कुछ स्थानीय लोग हमें भोजन और पानी आदि मुहैया करा रहे हैं. उन्हें और उनके परिवार को नरेला में एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट में ले जाया गया है.

अबतक सरकार से नहीं मिली मदद: रैट माइनर
उन्होंने कहा कि हमने अब रात को एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर लिया है. वकील ने कहा कि परिवार को अब तक सरकार से कोई मदद नहीं मिली है. बता दें कि वकील हसन उस टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने पिछले साल नवंबर में उत्तरकाशी की सिलकियारा सुरंग के मलबे में मैन्युअल ड्रिलिंग करके फंसे हुए 41 मजदूरों को बचाया था.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...