11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलजीवन में पहले भी मैं...' IPL में कप्तानी जाने पर छलका रोहित...

जीवन में पहले भी मैं…’ IPL में कप्तानी जाने पर छलका रोहित का दर्द, जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Published on

मुंबई,

इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. अब इसी मामले को लेकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान उनके साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी साथ रहे.

IPL में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी है. इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया. इस पर रोहित ने कहा कि मेरे लिए यह कोई नया नही है. मैं इससे पहले भी कई कप्तानों के अंडर खेला हूं.

रोहित ने कहा, ‘मैं कप्तान था. फिर कप्तान नहीं रहा और अब कप्तान हूं. यह जीवन का हिस्सा है. सब कुछ आपके अनुसार नहीं होगा. यह एक शानदार अनुभव रहा है. अपने जीवन में पहले भी मैं कप्तान नहीं था और अलग-अलग कप्तानों के तहत खेला था. इससे कोई लेना-देना नहीं है. मैंने हमेशा वही करने की कोशिश की है जो एक खिलाड़ी के तौर पर जरूरी है और मैंने पिछले एक महीने में ऐसा करने की कोशिश की है.’

अजीत अगरकर ने कहा, ‘रोहित एक शानदार कप्तान रहे हैं. 50 ओवर के वर्ल्ड कप और इस (टी20) वर्ल्ड कप के बीच 6 महीने के दौरान, हमें कुछ निर्णय लेने थे इसमें कोई संदेह नहीं है. मुझे पता है कि हार्दिक ने कुछ सीरीज में नेतृत्व किया है. लेकिन रोहित शानदार रहे हैं.’

केएल राहुल को इस कारण नहीं चुना गया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल के बारे में पूछा गया कि आखिर क्यों उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली. इस पर अगरकर ने कहा, ‘केएल एक शानदार खिलाड़ी हैं. हम मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले प्लेयर्स पर विचार कर रहे हैं. केएल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. जबकि ऋषभ पंत 5वें नंबर पर खेलते हैं. संजू सैमसन भी नीचे खेलने की काबिलियत रखते हैं.’

शिवम का प्लेइंग-11 में खेलना मुश्किल है
ऑलराउंडर शिवम दुबे को लेकर रोहित ने कहा, ‘हमारा टॉप आर्डर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, यह बुरा नहीं है. हम चाहते हैं कि बीच के ओवरों में कोई खिलाड़ी उस भूमिका को निभाए और स्वतंत्र रूप से खेले. हमने दुबे को आईपीएल में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना है. हमने इस बारे में बात की और चयन किया, लेकिन प्लेइंग-11 में उनकी गारंटी नहीं है.’

रिंकू की कोई गलती नहीं, इस कारण चूक गए
IPL में धूम मचाने वाले रिंकू सिंह को ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा गया है. उन्हें 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है. इस पर रोहित ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उनकी (रिंकू) गलती नहीं है. वह अभी हमारे साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं. मुझे पता है कि यह उनके लिए थोड़ा कठिन है. मुझे लगता है कि टीम संतुलन के कारण वह चूक गए. हम एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाना चाहते थे. मैं टीम में 4 स्पिनर चाहता था. मैं इसका कारण यहां नहीं बताऊंगा, मैं आपको यूएसए में बताऊंगा.’

कोहली के सपोर्ट में उतरे कप्तान रोहित
विराट कोहली IPL के दौरान अपने स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा ट्रोल होते रहे हैं. इसी को लेकर जब सवाल किया गया, तो रोहित ने कहा, ‘अनुभव बहुत मायने रखता है. विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर कभी कोई बातचीत नहीं हुई. ज्यादा सोचने का कोई मतलब नहीं है.’दूसरी ओर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टीम में चुने जाने को लेकर अगरकर ने कहा, ‘जब तक वह फिट और उपलब्ध हैं. हम हमेशा हार्दिक पंड्या को टीम में चाहते थे, इसमें कभी संदेह नहीं था.’

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...