6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्य'भले ही मैं 90 का हो जाऊं, ऐसे ही ये बूढ़ा काम...

‘भले ही मैं 90 का हो जाऊं, ऐसे ही ये बूढ़ा काम करता रहेगा’, महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा से पहले बोले शरद पवार

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नवंबर के आखिरी हफ्ते में खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल आज बजने जा रहा है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3:30 बजे है। इसी बीच एनसीपी-एससीपी नेता शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही मेरी उम्र 84 साल है, लेकिन ये बूढ़ा आदमी रूकने वाला नहीं है। यह बूढ़ा आदमी उस समय तक नहीं रूकेगा जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं ले जाता।

बता दें कि शरद पवार चुनाव से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक वाकया सुनाया। उन्होंने कहा कि कुछ युवा लड़के हाथों में बोर्ड को लेकर खड़े हुए थे। लड़कों का इशारा इस तरफ था कि शरद पवार अब बूढ़े हो चुके हैं और उन्हें राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए। इसी को लेकर शरद पवार ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने 60 सालों से एक भी छुट्टी नहीं ली है। उन्होंने कहा कि मैंने 14 बार चुनाव लड़ा है और 7 बार लोकसभा इलेक्शन में भी उतरा। पवार ने कहा कि आप लोगों की सेवा में मैंने एक भी छुट्टी आज तक नहीं ली है।

सीनियर लीडर शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से घोषित लड़की बहिन योजना पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बहन तो बारामती में भी थी लेकिन वहां पर भी उनके सामने चुनाव लड़ा गया। शरद पवार ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर महाराष्ट्र की कमान किसके हाथों में रहनी चाहिए।

चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान
भारतीय चुनाव आयोग 15 अक्टूबर यानी आज 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा, जबकि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को खत्म होने वाला है।

राज्य में सीटों का बंटवारा जारी
महायुति और एमवीए के घटक दलों के बीच में सीटों का बंटवारा जारी है। दूसरी तरफ सीएम शिंदे सरकार राज्य में कई घोषणाएं करने में जुट गई हैं। महायुति और एमवीए में कुछ सीटों को लेकर असमंजस जल्द ही सुलझने की पूरी उम्मीद है। पिछली बार 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में हुआ था। इस चुनाव में कुल 61.4 फीसदी वोटिंग हुई थी। शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी का अलायंस था। इस महागठबंधन के पास में बहुमत था, लेकिन फिर किसी बात को अनबन को लेकर यह अलायंस टूट गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...