25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान का भी नहीं हो जाए यूक्रेन जैसा हाल, चीन ने उठाया...

ताइवान का भी नहीं हो जाए यूक्रेन जैसा हाल, चीन ने उठाया बड़ा कदम

Published on

नई दिल्ली

ऐसा लग रहा है कि ताइवान के ऊपर चीन का यूं भड़कना कुछ नए समीकरण की आहट है। इसी कड़ी में चीन ने ताइवान तट के पास सैन्य अभ्यास को बढ़ा दिया है। इसके अलावा चीन ताइवान को लगातार धमकियां दे रहा है। यह सब तब हुआ है जब हाल ही में अमेरिकी संसद स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की थी। इन सबके बीच राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने अंतर्राष्ट्रीय समर्थन और तनाव को रोकने की अपील की है।

दरअसल, ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने अपने देश के लिए अन्तरराष्ट्रीय समर्थन और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की वृद्धि को रोकने की अपील की है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि देश की सरकार और सेना स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और सेना चीन के सैन्य अभ्यासों और सूचना युद्ध अभियानों की बारीकी से निगरानी कर रही है। इसका आवश्यक रूप से जवाब देने के लिए भी तैयार है।

त्साई इंग-वेन ने यह भी लिखा कि मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लोकतांत्रिक ताइवान का समर्थन करने और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति में किसी भी वृद्धि को रोकने का आह्वान करती हूं। वहीं ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास कई चीनी विमानों और जहाजों का पता चला है और उनमें से कुछ ने मध्य रेखा को पार कर लिया है।

उधर ताइवान की ‘सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि सेना ने शुक्रवार रात तटीय किनमेन काउंटी क्षेत्र में चार ड्रोन उड़ते हुए देखे। ये चार ड्रोन चीन के थे और इन्हें किनमेन द्वीप समूह के आसपास देखा गया जिन्हें ताइवान ने हवा में गोलीबारी कर भगाया। ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास कई पीएलए क्राफ्ट पाए गए, कुछ ने मध्य रेखा को पार कर लिया है।

इससे पहले ताइवान में चीन की बढ़ती आक्रामकता और शक्ति प्रदर्शन का अमेरिका पर कोई असर नहीं पड़ा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने साफ कहा है कि हम हमारे सहयोगी देशों व भागीदारों की सुरक्षा को लेकर अडिग हैं। उधर चीन समूची ताइवान खाड़ी में अपने हथियारों का जीवंत प्रदर्शन कर रहा है। उसने दर्जनभर बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं और इनमें से कुछ जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में भी गिरी हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...