9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालभोपाल में इवेंट मैनेजर ने की आत्महत्या, तांत्रिक से बात करता था,...

भोपाल में इवेंट मैनेजर ने की आत्महत्या, तांत्रिक से बात करता था, सामने आई ये कहानी

Published on

भोपाल ,

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक इवेंट मैनेजर ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्टूबर को इवेंट मैनेजर समर प्रताप सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे पुलिस को शुरुआती जांच में मुश्किल आई.

इसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस के सामने बयान दिया कि अशोका गार्डन में रहने वाला तांत्रिक आशुतोष उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार है. समर कुछ महीने से आर्थिक परेशानियों और एक ब्रेकअप के कारण तनाव में था. इन मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए उसने तांत्रिक का सहारा लिया था.

ब्रेकअप के बाद तनाव में था युवक
पुलिस ने जब इवेंट मैनेजर समर प्रताप के फोन की जांच करवाई, तो वॉट्सएप चैट से खुलासा हुआ कि आशुतोष नाम का तांत्रिक इवेंट मैनेजर समर से टोटके करने के नाम पर न सिर्फ पैसे लेता था, बल्कि कई बार उसे आधी रात को श्मशान में बुलाकर तांत्रिक क्रियाएं भी करवाईं. बावजूद इसके समर की समस्याएं दूर नहीं हुईं और उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ने लगी.

पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार
आत्महत्या करने से पहले समर ने तांत्रिक को आखिरी मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था- आप मुश्किल में मेरा साथ नहीं दे रहे हो और अब मेरे पास आत्महत्या ही आखिरी रास्ता बचा है. इसके बाद समर ने यह कदम उठा लिया. पुलिस ने समर प्रताप के परिजनों के बयान और मोबाइल से मिले सबूतों के आधार पर तांत्रिक आशुतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this