14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयहर जज का होता है अपना नजरिया… यह पक्षपात नहीं, सरकार की...

हर जज का होता है अपना नजरिया… यह पक्षपात नहीं, सरकार की दलील पर बोले सौरभ किरपाल

Published on

नई दिल्ली

कॉलेजियम द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के जज के तौर पर समलैंगिक वकील सौरभ किरपाल के नाम की सिफारिश को केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है। सरकार का तर्क है कि एडवोकेट सौरभ किरपाल समलैंगिक (Gay) हैं और पक्षपाती हो सकते हैं। इस पर सौरभ का कहना है कि प्रत्येक जज का एक दृष्टिकोण होगा, यह पक्षपात नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह कहना कि आपकी एक विशेष विचारधारा है इसलिए आप पक्षपाती हैं। इस कारण न्यायाधीशों की नियुक्ति को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा सकता है क्योंकि हर न्यायाधीश, जहां से वे आते हैं उसके हिसाब से उनका किसी न किसी तरह का दृष्टिकोण होगा।

बेंच पर अधिक विविधता की आवश्यकता पर उन्होंने कहा, “वर्तमान में उच्च जाति, विषमलैंगिक और पुरुष जज हैं। हर किसी का अपना नजरिया हो सकता है और उनका अपना पक्षपात हो सकता है। हर किसी का अपने जीवन के अनुभव के हिसाब से पक्षपात हो सकता है। आप जिसे पक्षपात कहते हैं मैं उसको जीवन का अनुभव कहूंगा।”

इससे पहले, सोमवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सौरभ किरपाल ने कहा, “किसी केस पर फैसला अलग-अलग न्यायाधीशों के विचारों पर निर्भर करता है और मामले की सुनवाई करने वाले के आधार पर परिणाम अलग हो सकते हैं। कुछ न्यायाधीशों की बहुत रूढ़िवादी मानसिकता होगी, कुछ की उदार मानसिकता होगी, कुछ स्वाभाविक रूप से सरकार विरोधी हैं और कुछ स्वाभाविक रूप से सरकार समर्थक हैं। यह पार्टी पॉलिटिकल नहीं है, यह एक वैचारिक विश्वास नहीं है कि सरकार सही है या गलत। यह सिर्फ उनका नजरिया है।”

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 34 न्यायाधीश हैं, दो न्यायाधीशों और तीन न्यायाधीशों के बीच 15 बेंच बैठती हैं, और हम जो उस अदालत में अभ्यास करते हैं, अक्सर हंसकर कहते हैं कि भारत का एक सर्वोच्च न्यायालय नहीं है, भारत के 15 सर्वोच्च न्यायालय हैं।”

बता दें कि सौरभ किरपाल पूर्व सीजेआई भूपिंदर नाथ किरपाल के बेटे हैं। कॉलेजियम ने उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने ठुकरा दिया है। सरकार का तर्क है कि सौरभ समलैंगिक हैं और वे पक्षपाती हो सकते हैं। इसके अलावा, उनके पार्टनर एक विदेशी हैं, इससे देश की प्राइवेसी का हनन हो सकता है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...