17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यदो दिन बाद भी नहीं मिली सौरभ बब्बर की पत्नी मोना की...

दो दिन बाद भी नहीं मिली सौरभ बब्बर की पत्नी मोना की लाश, हरिद्वार से रुड़की तक हो रही तलाश

Published on

सहारनपुर ,

यूपी के सहारनपुर निवासी जिस दंपति ने हरिद्वार की गंगा में छलांग लगाई थी, उसमें पति की लाश तो बरामद हो गई है, लेकिन अभी तक पत्नी का कोई पता नहीं चला पाया है. घटना के दो दिन बीत चुके हैं, पुलिस और गोताखोरों की टीम उसके शव की तलाश में हरिद्वार से रुड़की तक सर्च ऑपरेशन चला रही है. माना जा रहा है कि पानी का बहाव तेज होने से शव काफी दूर भी जा सकता है.

बता दें कि कर्ज ज्यादा होने से परेशान सहारनपुर के कारोबारी सौरभ बब्बर (35) ने पत्नी मोना के साथ खुदकुशी कर ली. दंपति बाइक से करीब 100 किलोमीटर दूर हरिद्वार गए फिर वहां पुल से गंगा में कूदकर जान दे दी. गंगा में कूदने से पहले कारोबारी ने परिजनों को सुसाइड नोट, सेल्फी और लोकेशन भेजी थी. सुसाइड से पहले दंपति ने परिजनों को फोन भी किया था.

कारोबारी सौरभ का शव सोमवार को गंगनहर किनारे से बरामद हो गया, जबकि पत्नी मोना बब्बर का पता नहीं लग सका. पुलिस और गोताखोर महिला की तलाश कर रहे हैं. दंपति के दो बच्चे हैं, जिन्हें वो नानी के घर छोड़ गए थे. बेटी की उम्र 11 साल जबकि बेटा 7 साल का है. बीते दिन बेटे ने पिता सौरभ को मुखाग्नि दी. घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह हरिद्वार जिले की रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि गंगनहर के किनारे दलदल में एक युवक का शव फंसा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. मोबाइल फोन और पर्स में दस्तावेज आदि से शव की शिनाख्त हुई. जिसके बाद किशनपुरा कोतवाली (सहारनपुर पुलिस) को सूचना दी गई.

पुलिस ने बताया कि सौरभ बब्बर ने अपनी पत्नी मोना के साथ हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन अपने परिचित को भेजी थी. पता चला कि सौरभ की साईं ज्वेलर्स के नाम से सहारनपुर के किशुनपूरा में ज्वैलरी की दुकान है. लोगों के काफी पैसे उधार होने से वो परेशान चल रहा था. 10 अगस्त को सौरभ पत्नी मोना के साथ हरिद्वार आया और व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट, लोकेशन और सेल्फी परिजनों को भेजी फिर गंगा में छलांग लगा दी.

लोकेशन मिलने पर परिजनों ने दोनों की तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला. इसके बाद नगर कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दी. इस बीच हरिद्वार पुलिस को सौरभ का शव मिल गया. सूचना पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया. फिलहाल, मोना के शव की तलाश जारी है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...