10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटाइटैनिक पनडुब्बी में सवार सभी लोगों की पहले ही हो गई मौत?...

टाइटैनिक पनडुब्बी में सवार सभी लोगों की पहले ही हो गई मौत? ऑक्सीजन की कमी नहीं, विशेषज्ञ ने बताई ये वजह

Published on

वॉशिंगटन

टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए समुद्र में गोता लगाने वाली पर्यटक पनडुब्बी को अभी भी खोजा जा रहा है। इस लापता पनडुब्बी में एक पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश अरबपति और उनका बेटा समेत 5 लोग सवार हैं। अमेरिकी नौसेना समेत दुनिया भर से बचावदल रविवार को लापता हुई इस पनडुब्बी को खोजने में लगे हैं, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं लगा है। गणना के हिसाब से पनडुब्बी में सवार लोगों के पास कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन बचा है, लेकिन अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शायद ऑक्सीजन होने के बावजूद वह पहले ही मर चुके हों।

बुधवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जब इस पनडुब्बी ने डुबकी लगाई थी तब इसमें 96 घंटे का ऑक्सीजन था। लेकिन गोता लगाने के कुछ देर बाद ही पनडुब्बी गायब हो गई और तब से इसका ऑक्सीजन लेवल लगातार घट रहा है। माना जा रहा है कि गुरुवार की सुबह 11 या 12 बजे तक ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो जाएगा। हालांकि रॉयल नेवी के रिटायर्ड अनुभवी डाइवर रे सिंक्लेयर ने दावा किया है कि संभव है कि पनडुब्बी में सवार सभी लोग जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड से मर गए हों।

पनडुब्बी में भर गई जहरीली गैस?
डेली एक्सप्रेस अमेरिका से बात करते हुए रे सिंक्लेयर ने कहा, ‘इन पनडुब्बियों में बैटरियां होती हैं, जो सीमित समय तक ही चलती हैं। इनमें कार्बनडाइऑक्साइड (CO2) स्क्रबर होते हैं जो CO2 को अवशोषित कर लेती हैं। अगर ये काम न करें तो ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही लोगों का दम घुट सकता है। जहरीली गैस उन्हें पहले ही मार डालेगी। अंदर गैस भरने से उन्हें बहुत जल्दी नींद आ जाएगी और वह धीरे-धीरे मर जाएंगे। CO2 को कहीं भी निकलने की जगह नहीं है और मुझे डर है कि वह पहले ही मर चुके होंगे।’

पाकिस्तानी अरबपति हैं सवार
इस पनडुब्बी पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक और एंग्रो कोर्प के उपाध्यक्ष शहजादा दाऊद और उनका 19 साल का बेटा सुलेमान शामिल हैं। पनडुब्बी ने इन लोगों को टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने के लिए अटलांटिक महासागर में गोता लगाया था। उनकी यह यात्रा आठ घंटे की होने वाली थी। दाऊद के परिवार के मुताबिक उन्हें फोटोग्राफी का शौक है। उनका बेटा यूनिवर्सिटी में पढ़ता है, जिसे विज्ञान में बेहद रुचि है। दाऊद की पत्नी और बेटी पनडुब्बी के समुद्र में उतरने के वक्त एक जहाज पर सवार थीं और उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...