9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिसब चाहते हैं, देश की तरक्की होगी; लक्ष्मी-गणेश पर केजरीवाल का पीएम...

सब चाहते हैं, देश की तरक्की होगी; लक्ष्मी-गणेश पर केजरीवाल का पीएम मोदी को लेटर

Published on

नई दिल्ली

गुजरात में अगले तीन दिन तक प्रचार करने जा रहे दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लेटर लिखा है। नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग कर चुके केजरीवाल ने अब लेटर लिखकर पीएम मोदी से यह अपील की है। केजरीवाल ने यह भी दावा किया है कि उनकी मांग से सभी सहमत हैं और जबर्दस्त जनसमर्थन मिल रहा है। आप संयोजक ने एक बार फिर यह तर्क दिया है कि नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने से देश की तरक्की होगी।

केजरीवाल ने नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर की मांग को 130 करोड़ लोगों की इच्छा बताते हुए पीएम से सवाल किया कि आज भी देश में इतने लोग गरीब क्यों हैं। केजरीवाल ने कहा, ”देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी की और दूसरी तरफ श्री गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए। आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी भारत विकासशील और गरीब देशों में गिना जाता है। हमारे देश में आज भी इतने लोग करीब हैं। क्यों?”

केजरीवाल ने आगे कहा कि एक तरफ हम सब देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो दूसरी ओर हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयास फलीभूत हों। सही नीति, कड़ी मेहनत और प्रभु का आशीर्वाद- इनके संगम से ही देश तरक्की करेगा। दिल्ली के सीएम ने दावा किया है कि इस मुद्दे पर जनता खूब समर्थन दे रही है। सभी इसके लिए सहमते हैं। केजरीवाल ने लिखा, ”कल एक प्रेस वार्ता करके मैंने सार्वजनिक रूप से इसकी मांग की। तब से सामान्य जन का इस मुद्दे पर जबर्दस्त समर्थन मिला है। लोगों में इसे लेकर जबर्दस्त उत्साह है। सभी लोग चाहते हैं कि इसे तुरंत लागू किया जाए।”

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...