10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयसबका भूत उतारना पड़ेगा....जंतर-मंतर पहुंचे राकेश टिकैत ने पहलवानों के समर्थन में...

सबका भूत उतारना पड़ेगा….जंतर-मंतर पहुंचे राकेश टिकैत ने पहलवानों के समर्थन में कही दी बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पहलवानों को आज देशभर की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि और प्रधान का भी समर्थन हासिल हो गया है। बड़ी संख्या में इनके धरनास्थल पर पहुंचने की खबर है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत भी जंतर-मंतर पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा पहलवानों को पूरा समर्थन है। हम आज पहलवानों से मिलकर आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। वहीं टिकैत के निशाने पर मोदी सरकार भी रही। टिकैत ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए।

मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर पहलवानों के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि आखिर मोदी सरकार की आलोचना क्यों नहीं हो रही है? क्या इसपर अब हम राहुल गांधी की आलोचना होनी चाहिए। टिकैत ने सवाल किया कि ब्रजभूषण शरण सिंह अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? राकेश टिकैत ने आगे कहा कि इन सबका भूत उतारना पड़ेगा। इसे उतारने के लिए कभी-कभी मिर्ची का उपयोग करना पड़ता है। नहीं तो कभी कुछ और भी करना पड़ता है।

पहलवानों को मिलना चाहिए इंसाफ
जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने आए राकेश टिकैत ने उन्हें इंसाफ दिलाने की बात कही। टिकैत ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने देश का मान-सम्मान बढ़या है। ब्रजभूषण सिंह पर हमलावर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है तो गिरफ्तार करें और अगर कर लिया है तो आगे की कार्रवाई करें। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि वह इस मुद्दे पर पहलवानों के साथ हैं। आंदोलन के रोडमैप को लेकर बैठक जारी है। हम लोग चर्चा कर इसके आगे की रणनीति पर काम करेंगे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...