14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलआखिरी के 2 ओवर में सब गुड़ गोबर कर दिया... भारतीय टीम...

आखिरी के 2 ओवर में सब गुड़ गोबर कर दिया… भारतीय टीम ने कुल्हाड़ी पर दे मारी पैर, 86 रन पर 4 विकेट गिरे

Published on

मुंबई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गया है। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 235 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि, इसके जवाब में टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत की थी लेकिन दिन के खेल के अंतिम ओवरों में बैक टू बैक तीन विकेट गंवा अपनी पकड़ को कमजोर कर लिया।

दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 86 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल 28 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं पंत 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऐसे में अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया ने मैच पर से अपना शिकंजा ढीला कर दिया। वहीं पहले दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड के पास 149 रनों की बढ़त बची हुई है। भारतीय पारी में एजाज पटेल के नाम 2 विकेट रहा जबकि मैट हेनरी ने भी 1 विकेट झटके हैं।

2 ओवर में भारत ने खोई अपनी पकड़
टीम इंडिया के लिए आखिर का दो ओवर काफी खराब रहा। इन दो ओवरों में भारतीय टीम ने सिर्फ 8 रन बनाए जिसमें उसने अपने तीन विकेट गंवा दिए। खास तौर से विराट कोहली का विकेट टीम इंडिया के लिए काफी नुकसानदायक रहा। आखिर के 12 गेंद में टीम इंडिया ने सबसे मोहम्मद सिराज का विकेट गंवाया। सिराज को एजाज पटेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। सिराज यशस्वी जायसवाल के बाद नाइट वॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। इसके बाद विराट कोहली शुभमन गिल के साथ अपने ही कॉल पर रन आउट हो गए। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है जब वह रन आउट हुए। पिछले टेस्ट मैच में भी विराट कोहली एक सिंगल लेने की कोशिश में ऋषभ पंत को आउट कराया था।

फिर नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया। रोहित शर्मा सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में 18 गेंद का सामना किया। इस दौरान उन्होंने तीन चौके भी लगाए। इस पूरे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा है और टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा अपने घरेलू मैदान पर पहली पारी में फ्लॉप में हो गए।

अच्छी शुरुआत के बाद यशस्वी नें गंवाया विकेट
टीम इंडिया के लिए युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी और रोहित शर्मा के बीच 25 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद यशस्वी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। यशस्वी अपनी बल्लेबाजी में काफी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 52 गेंद में 30 रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।

रविंद्र जडेजा खोला गेंदबाजी में खोला पंजा
टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने अपना पंजा खोला। जडेजा ने पारी में 22 ओवर में 65 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी चार विकेट झटके, जबकि आकाशदीप ने 1 विकेट लिए। बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग ने 171 गेंद में 71 रनों की पारी खेली। वहीं डेरिल मिचेल ने 82 रन बनाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...