7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस के मखाचकाला में गैस स्टेशन पर विस्फोट, 3 बच्चों समेत 25...

रूस के मखाचकाला में गैस स्टेशन पर विस्फोट, 3 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत, 66 घायल

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिणी रूसी क्षेत्र दागेस्तान में एक गैस स्टेशन पर आग लगने से तीन बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई. इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने मंगलवार (15 अगस्त) को क्षेत्रीय आपातकालीन चिकित्सकों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है. हादसे में 66 लोग घायल भी हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि आग सोमवार रात (14 अप्रैल) दागेस्तानी राजधानी माखचकाला में एक राजमार्ग के किनारे एक ऑटो मरम्मत की दुकान में लगी और विस्फोटों के कारण पास के गैस स्टेशन तक फैल गई.

इसके पहले सामने आई खबर में 12 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि, दक्षिणी रूस के मखाचकाला शहर में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हुए हैं. “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मखचकाला में ग्लोबस शॉपिंग सेंटर के पास एक कार सर्विस सेंटर में विस्फोट हुआ था.

क्षेत्रीय गवर्नर ने मंगलवार (15 अगस्त) को कहा कि दागेस्तान के दक्षिणी रूसी क्षेत्र में एक गैस स्टेशन में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने टेलीग्राम पर अपने आधिकारिक चैनल में कहा था, “डागेस्टानी डिजास्टर मेडिसिन सेंटर की जानकारी के अनुसार, 0.00 बजे (मॉस्को समय) तक 12 लोग मारे गए, 50 घायल हो गए.” हालांकि बाद में मृतकों की संख्या और बढ़ी जो कि 25 तक पहुंच गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...