11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन में रिहायशी इलाके में विस्फोट, एक की मौत, दर्जनभर से अधिक...

ब्रिटेन में रिहायशी इलाके में विस्फोट, एक की मौत, दर्जनभर से अधिक लापता

Published on

नई दिल्ली

ब्रिटेन के रिहायशी इलाके सेंट हेलियर में एक ब्लॉक में शनिवार (10 दिसंबर, 2022) को एक बड़े विस्फोट के कारण हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि आग बुझा दी गई है, लेकिन आपातकालीन सेवाएं अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। यहां एंबुलेंस की कतार लगी हुई है।

दो का अस्पताल में चल रहा इलाज
जर्सी के पुलिस प्रमुख रॉबिन स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा कि स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे यह दुर्घटना हुई। इसके बाद से करीब एक दर्जन निवासी अभी भी लापता हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा, दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां कई लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है, जिन्हें ढूंढ़ने के लिए अभियान चलाया गया है।

आस-पास रहने वालों ने पुलिस को दी थी घटना की सूचना
आसपास के निवासियों ने बताया कि विस्फोट के बाद वहां गैस की काफी तीखी गंध महसूस हुई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए पुलिस को बुलाया गया। जर्सी राज्य पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा कि आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पुलिस ने कहा, “हॉट डू मोंट, पियर रोड पर आज सुबह विस्फोट के बाद कई निवासी अभी भी लापता हैं। आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं और साइट की सतह की खोज शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारी लोगों के रिश्तेदारों से संपर्क कर रहे हैं।”

लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने का किया आग्रह
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, मलबे के नीचे फंसे लोगों को खोजने और निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। घटना के मद्देनजर, जर्सी की सरकार ने स्थानीय लोगों से उस क्षेत्र में आने-जाने से परहेज करने का आग्रह किया है, जब तक कि कोई आवश्यक काम ना हो। इसके अलावा, सेंट हेलियर टाउन हॉल में लगभग 20 से 30 लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। पियर रोड, पियर रोड कार पार्क और साउथ हिल जैसे क्षेत्रों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...