29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यफडणवीस की पत्नी ने मोदी को बताया न्यू इंडिया का पिता, बोलीं-...

फडणवीस की पत्नी ने मोदी को बताया न्यू इंडिया का पिता, बोलीं- गांधी Father Of Nation

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने देश में दो राष्ट्रपिता होने की बात कहकर एक बार फिर इस मुद्दे को गरमा दिया है। उन्होंने कहा है कि देश के पास दो राष्ट्रपिता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए भारत का पिता कहा। पेशे से बैंकर और गायिका अमृता ने एक मॉक इंटरव्यू के दौरान कहा, “हमारे पास दो ‘राष्ट्रपिता)’ हैं। नरेंद्र मोदी नए भारत के पिता हैं और महात्मा गांधी पुराने समय के राष्ट्रपिता हैं।”

हालांकि उनकी इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता की पत्नी की खिंचाई की। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग बार-बार गांधीजी को मारने की कोशिश करते रहते हैं। वे इस तरह की चीजें करते रहते हैं क्योंकि उन्हें झूठ बोलकर इतिहास बदलने और गांधीजी जैसे महान लोगों को बदनाम करने का जुनून सवार है।

मॉक इंटरव्यू में अमृता से पिछले साल मोदी को राष्ट्रपिता कहने के बारे में पूछा गया था। साक्षात्कारकर्ता ने उनसे पूछा कि यदि मोदी राष्ट्रपिता हैं, तो महात्मा गांधी कौन हैं। अमृता ने जवाब दिया कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं और मोदी न्यू इंडिया के राष्ट्रपिता हैं। “हमारे पास दो राष्ट्र पिता हैं; नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं, और महात्मा गांधी उस युग के राष्ट्रपिता हैं।”अमृता फडणवीस की यह टिप्पणी छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी पर विपक्ष की आलोचना के कुछ दिनों बाद आई है।

मराठा योद्धा राजा पर उनकी टिप्पणियों के लिए विपक्ष ने उनकी खिंचाई किए जाने के बाद, कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को अपना रुख स्पष्ट करते हुए लिखा था और स्पष्ट किया था कि वह इस तरह के आइकन का अपमान करने की “कभी कल्पना भी नहीं करेंगे।”

कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और श्री गुरु गोविंद सिंह जैसे महापुरुषों का अपमान करने की मैं सपने में भी कल्पना नहीं कर सकता। कोश्यारी ने शाह को संबोधित पत्र में लिखा है कि आप जानते हैं कि अगर मैंने अनजाने में कोई गलती की है तो भी मैं खेद व्यक्त करने या तुरंत माफी मांगने में संकोच नहीं करता।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...