19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यकश्मीर के हालात संभालने में फेल.. सेना के जरिए नहीं हल किया...

कश्मीर के हालात संभालने में फेल.. सेना के जरिए नहीं हल किया जा सकता… महबूबा मुफ्ती का बीजेपी पर निशाना

Published on

श्रीनगर

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात को काबू करने में नाकाम रही है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह समुदायों को बांटने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों को हथियारों से लैस कर रही है। मुफ्ती ने कहा, ‘लोगों को हथियारों से लैस करने से डर, शक और नफरत का माहौल पैदा करने का बीजेपी का एजेंडा ही पूरा होगा। यह एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ खड़ा कर देगा।’वह अनंतनाग जिले में अपने पिता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर ‘फातिहा’ पढ़ने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

‘बीजेपी के दावों की पोल खुली’
उन्होंने कहा कि राजौरी हमले के मद्देनजर ग्राम रक्षा समितियों को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने के कदम ने बीजेपी के उन दावों की पोल खोल दी है कि अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य हो गई है।जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर ऐसा होता तो क्यों जम्मू-कश्मीर में और सुरक्षा कर्मियों को लाया जाता? क्यों स्थानीय लोगों को हथियार दिए जाते?’

पीडीपी नेता ने कहा, ‘इससे पता चलता है कि बीजेपी हालात काबू करने में नाकाम हुई है। अब वे इन कदमों से लोगों को परेशान करना चाहते हैं और खून-खराबा बढ़ाना चाहते हैं।’ मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्याओं को राजनीतिक समाधान की जरूरत है और ये सेना के जरिए हल नहीं की जा सकती हैं।

‘अपने ही लोगों के खिलाफ जंग नहीं जीती जा सकती’
उन्होंने कहा, ‘पृथ्वी पर कोई भी ताकत अपने ही लोगों के खिलाफ जंग नहीं जीत सकती। जम्मू-कश्मीर पहले से ही फौजी छावनी है, यहां फौज की कोई कमी नहीं है। सेना ने पिछले 30 साल में अपने कर्तव्यों का इतनी अच्छी तरह से निर्वहन किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल किया गया और संसद, विधानसभा और पंचायतों के चुनाव हुए। लेकिन अब, यह सेना का काम नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘सभी सुरक्षा विशेषज्ञ और कई पूर्व सैन्य अधिकारी मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर एक राजनीतिक मुद्दा है, जिसका कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है।’बातचीत की जरूरत को रेखांकित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि चीन ने लद्दाख में आक्रामकता दिखाई है फिर भी उससे बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘सैन्य समाधान नहीं हो सकता…. चीन ने हमारे 20 सैनिकों को शहीद कर दिया और (लद्दाख में) हमारी 2000 वर्ग किलोमीटर ज़मीन पर कब्जा कर लिया है, जिसके बाद भी उससे बातचीत की जा रही है।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...