12.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिफरीदाबाद की खराब सड़क को दिल्ली का बताकर झूठ फैला रही बीजेपी,...

फरीदाबाद की खराब सड़क को दिल्ली का बताकर झूठ फैला रही बीजेपी, शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची AAP

Published on

नई दिल्ली

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में सियासी घमासान देखने को मिल रही है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आप ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उस पर गलत सूचना फैलाने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोशल मीडिया पर एक झूठा वीडियो साझा किया जिसमें गड्ढों वाली सड़कों को दिल्ली का बताया गया जबकि वास्तव में वे हरियाणा के फरीदाबाद की हैं।

आप के शिकायत पत्र में कहा गया है, ‘पार्टी (बीजेपी) अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक झूठे वीडियो के माध्यम से गलत सूचना फैला रही है, जिसमें दिल्ली की सड़कों की हालत दयनीय दिखाई गई है। हालांकि, यह उजागर हो चुका है कि वीडियो में दिखाई गई सड़क वास्तव में हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित है।’

पत्र में बीजेपी के दिल्ली के सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ से किए गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट संलग्न हैं, जिनमें कथित वीडियो साझा किए गए हैं। इसमें दावे को गलत साबित करने वाले वीडियो के लिंक भी शामिल हैं, जो सड़क का वास्तविक स्थान दिखाते हैं। आप ने कहा कि इस तरह का कृत्य झूठे प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने वाली आदर्श आचार संहिता का ‘घोर उल्लंघन’ है। पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आप के आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...