13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यकिसान को ट्रैक्‍टर से कुचला, पुलिसकर्मियों पर लाठियों से हमला, पंजाब के...

किसान को ट्रैक्‍टर से कुचला, पुलिसकर्मियों पर लाठियों से हमला, पंजाब के संगरूर में ये क्‍या हो रहा?

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के संगरूर ज‍िले के गांव लोंगोवाल में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग किसान प्रीतम सिंह को कुचल दिया। इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे पटियाला रेफर कर दिया गया और पटियाला अस्पताल ले जाते समय किसान की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि पुल‍िस और क‍िसानों के बीच झड़प उस वक्त हुई जब पुलिसकर्मियों ने भारती किसान यूनियन (एकता-आजाद) के बैनर तले जिले में क‍िसानों को रोकने की कोश‍िश की। क‍िसान एक सड़क और एक टोल प्लाजा को जाम करने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए।

संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों पर सवार प्रदर्शनकारी किसान पुलिस की ओर से लगाए गए अवरोधकों को जबरन पार कर गए। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक भी हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर लाठियों से हमला किया। इसमें एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर समेत समेत दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग किसान प्रीतम सिंह को कुचल दिया। इससे उनके पैर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे पटियाला रेफर कर दिया गया और पटियाला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

दरअसल किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारती किसान यूनियन (क्रांतिकारी), बीकेयू (एकता आजाद), आजाद किसान समिति, दोआबा, बीकेयू (बेहरामके) और भूमि बचाओ मोहिम सहित सोलह किसान संगठनों ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। सोमवार को, प्रदर्शनकारी किसानों ने दावा किया कि किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) के अध्यक्ष सरवन सिंह पंढेर, केएमएससी के सतकार सिंह कोटली, बीकेयू (बेहरामके) के बोहर सिंह सहित उनके कई नेताओं को प्रदर्शन से पहले पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस विभाग की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। किसान नेता पंजाब समेत उत्तरी क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग कर रहे हैं। वे फसल के नुकसान के लिए 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा, क्षतिग्रस्त घर के लिए 5 लाख रुपये और बाढ़ में मरने वाले व्यक्ति के परिवार के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...