22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यक‍िसान ने खुद को जमीन में गाड़ कर किया प्रदर्शन, इस बात...

क‍िसान ने खुद को जमीन में गाड़ कर किया प्रदर्शन, इस बात को लेकर है नाराज

Published on

औरंगाबाद,

महाराष्ट्र से विरोध की एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है. कर्मवीर दादासाहाब गायकवाड़ सबलीकरण स्वाभिमान योजना से मिली जमीन पर कब्जा देने की मांग कर रहे औरंगाबाद संभाग के जालना जिले के मंठा तहसील के हेलस गांव के रहने वाले किसान ने खुद को ही जमीन में गाड़ लिया. इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में वह चर्चा के विषय बन गए हैं.

किसान ने क्यों खुद को जमीन पर गाड़ा
किसान सुनील जाधव नामक किसान की माता और उनकी मौसी को कर्मवीर दादासाहाब गायकवाड सबलीकरण स्वाभिमान योजना के तहत 1 हेक्टेयर 35 आर जमीन प्राप्त हुई थी. इस जमीन को हासिल करने के लिए उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. दरअसल सुनील जाधव सरकारी कार्यालयों को चक्कर काटकर थक चुके थे. इससे परेशान होकर उन्होंने खुद को ही जमीन में गाड़ लिया.

क्या है मामला?
सुनील जाधव ने बताया कि उनकी माता कौशल्याबाई पांडुरंग जाधव और मौसी नंदाबाई किशन सदावर्ते को साल 2019 में कर्मवीर दादासाहाब गायकवाड सबलीकरण स्वाभिमान योजना के अंतर्गत 1 हेक्टेयर 35 आर जमीन प्राप्त हुई थी. जमीन का कब्जा पाने के लिए किसान सुनील जाधव गत 4 साल से तहसील व संबंधित सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. हालांकि, इसके बाद भी वह न्याय हासिल नहीं कर पाएं. इससे तंग आकर किसान सुनील जाधव ने अपने आपको जमीन में गाड़ लिया है. उन्होंने प्रशासन को चेताया कि जब तक उन्हें कर्मवीर दादासाहाब गायकवाड सबलीकरण स्वाभिमान योजना से मिली जमीन का कब्जा नहीं मिलेगा, तब तक वह जमीन में ही गड़ा ही रहेगा.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this