22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसान आंदोलन 2.0 में शामिल होंगे बड़े किसान संगठन? बढ़ने लगा है...

किसान आंदोलन 2.0 में शामिल होंगे बड़े किसान संगठन? बढ़ने लगा है दबाव

Published on

नई दिल्ली ,

किसान आंदोलन 2.0 में हिस्सा लेने के लिए देश के प्रमुख किसान संघों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) पर दबाव बढ़ रहा है. किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को शुरू हुआ आंदोलन और उनके दिल्ली चलो आह्वान से संयुक्त किसान मोर्चा अब तक दूरी बनाए हुए है, लेकिन अब उस पर इस आंदोलन में शामिल होने का दबाव बढ़ रहा है.

क्या है संयुक्त किसान मोर्चा?
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) देश भर के किसान संगठनों का एक संगठन है. इसका गठन तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के मद्देनजर किया गया था. एसकेएम के ही नेतृत्व में देश भर के किसानों ने नवंबर 2020 और दिसंबर 2021 के बीच राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने लंबा आंदोलन किया था, जिसके बाद केंद्र सरकार को विवादित कृषि कानून वापस लेना पड़ा था.

बता दें कि किसान आंदोलन 2.0 या फिर किसानों के वर्तमान दिल्ली चलो आंदोलन का नेतृत्व एक नया समूह कर रहा है. इस बार आंदोलन का नेतृत्व एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा किया जा रहा है. लेकिन अब हरियाणा के शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही आंसू गैस की गोलाबारी एसकेएम को अपने रुख पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर रही है.

एसकेएम पंजाब ने की आपातकालीन बैठक
एसकेएम की पंजाब इकाई, जिसमें पंजाब के लगभग 32 प्रमुख कृषि संगठन शामिल हैं, ने बुधवार (14 फरवरी) को जालंधर में एक आपातकालीन बैठक की. इस बैठक के बाद, एसकेएम पंजाब ने राज्य में सभी टोल प्लाजा को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे के बीच मुक्त करने का फैसला किया. इसके अलावा पंजाब का सबसे बड़ा कृषि संगठन भारतीय किसान यूनियन उगराहां को अपने कार्यकर्ताओं के दबाव का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद इस संगठन का नेतृत्व एक्शन मोड में दिख रहा है. अब बीकेयू उगराहां ने 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच पंजाब में ट्रेनों की आवाजाही को बाधित करने का फैसला लिया.

संगठन का कहना है कि उसने यह फैसला हरियाणा पुलिस द्वारा ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागने एवं शंभू और खन्नौरी में किसानों पर हुई कथित कार्रवाई के विरोध में लिया है. बता दें कि यदि बीकेयू उगराहां औपचारिक रूप से मौजूदा किसान आंदोलन में शामिल होने का फैसला करता है तो और बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रॉलियों के साथ किसानों का जत्था दिल्ली की ओर कूच कर सकता है.

इसके अलावा अब एसकेएम नेतृत्व ने एमएसपी गारंटी कानून की मांग कर रहे किसानों पर खन्नौरी और शंभू सीमा पर हुई कथित कार्रवाई के मुद्दे को भी शामिल करने का फैसला किया है. उधर हरियाणा बीकेयू चढूनी ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर बनी स्थिति को देखते हुए इस पर रणनीति बनाने के लिए कुरुक्षेत्र में आपातकालीन बैठक की है.

पश्चिमी यूपी में भी चर्चा, टिकैत ने बुलाई पंचायत
उधर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली में बीकेयू टिकैत गुट के नेताओं और कार्यकर्ताओं की पंचायत बुलाई गई है. राकेश टिकैत ने यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के नेताओं को किसान आंदोलन 2.0 पर रणनीति बनाने के लिए 17 फरवरी को बुलाए गए पंचायत में शामिल होने का आग्रह किया है

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...