9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यनाले में फल बहाने को मजबूर किसान, मंडियों में नहीं पहुंच पा...

नाले में फल बहाने को मजबूर किसान, मंडियों में नहीं पहुंच पा रहे सेब

Published on

शिमला,

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश के चलते तबाही मची हुई है. नदी-नाले उफान पर हैं. इसके चलते राज्य में कई प्रमुख रास्ते बंद कर दिए गए हैं. इस बीच शिमला के रोहड़ इलाके से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां सेब बागवान अपने साल भर की मेहनत को नाले में बहाते हुए नजर आ रहे हैं.

सड़कें बंद होने के चलते मंडियों तक नहीं पहुंच रहा सेब
सेब बागवानों का आरोप है कि पिछले 20 दिनों से सड़क बंद होने की वजह से वह अपना सेब मंडियों तक पहुंचाने में असमर्थ हैं. दरअसल इन दिनों सेब सीजन पीक पर है. सड़कें बंद होने की वजह से सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा. भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से इस पूरे इलाके में भारी नुकसान हुआ है. सेब को नाले में बहाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

बादल फटने के चलते बगीचों को हुआ भारी नुकसान
ग्राम पंचायत बखोल के गांव चमनी कोटि के जंगल में बादल फटने से 4 से 5 गांव इसकी चपेट में हैं. फिलहाल, लोगों के घर पानी से लबालब नजर आ रहे हैं. बगीचों को भी काफी नुकसान हुआ है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोड ठप होने की खबरों ने सेब की खेती करने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी है.

मौसम ऐसा ही रहा तो बची-खूची फसल भी होगी खराब
किसान संयुक्त मोर्चा के संयोजक हरीश चौहान ने कहा कि प्रदेश की बागवानी भारी संकट के दौर से गुजर रही है. प्रदेश में लगातार भारी बरसात और बाढ़ के चलते किसान सेब फल मंडी उत्तर लोक नहीं पहुंचा पा रहे हैं ऐसे में लोगों को टाइडमेन और नाशपाती की फसलें खराब होने पर नाले में बहानी पड़ रही है. हरीश चौहान ने बताया कि बारिश के चलते बगीचे खराब हो रहे हैं. मौसम इसी तरह बना रहा तो बची-खूची फसल को भी बचा पाना मुश्किल है. इससे बागवानों के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया है

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...