14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिकिसान, महिला, युवा.. निर्मला के बजट से मोदी सरकार ने सबसे बड़े...

किसान, महिला, युवा.. निर्मला के बजट से मोदी सरकार ने सबसे बड़े तबके को साधने की कोशिश

Published on

नई दिल्ली :

निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने से कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया था कि ये बजट ‘ज्ञान’ (GYAN) का बजट होगा। GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी-शक्ति। वित्त मंत्री के बजट भाषण में इसकी छाप दिखी भी। सरकार ने बजट के जरिए किसान, महिला और युवा को साधने की कोशिश की है।

किसानों के लिए क्या

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए पीएम धनधान्य योजना का ऐलान किया
  • मौजूदा योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से, यह कार्यक्रम निम्न उत्पादकता, मध्य स्तर की फसल घनत्व और औसत से कम ऋण मानकों वाले 100 जिलों को कवर करेगा
  • असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाले यूरिया संयंत्र की स्थापना होगी
  • पूर्वी क्षेत्र में बंद पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला गया है, यह यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर कदम है
  • देश भर के 07 करोड़ से अधिक कृषकों, पशुपालकों एवं मत्स्यपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लघु अवधि ऋण दिया जाता है
  • किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई
  • राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान बिहार में स्थापित किया जाएगा, जो किसानों के उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाकर उनकी आय में बढ़ोत्तरी करेगा
  • मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए बिहार में एक मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी

दलित,आदिवासी महिलाओं के लिए

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दलित और आदिवासी समुदाय की महिलाओं को सशक्त करने के लिए नई स्कीम का ऐलान किया
  • एससी/एसटी समुदाय की 5 लाख महिलाओं को सशक्त करने का लक्ष्य जो फर्स्ट-टाइम आंत्रप्रेन्योर हैं
  • इन्हें अगले 5 साल के दौरान 2 करोड़ रुपये तक के टर्म लोन देने की योजना

युवाओं के लिए
युवाओं के लिए बजट में क्या खास प्रावधान किए गए हैं, बजट भाषण में उसका खास जिक्र नहीं था लेकिन एजुकेशन और कौशल विकास पर जोर साफ दिखा।

  • 23 IIT में 1.35 लाख स्टूडेंट्स मौजूद
  • IIT पटना का विस्तार होगा
  • मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान
  • पांच आईआईटी में अतिरिक्त बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा,
  • आईआईटी पटना का विस्तार होगा

Latest articles

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटी आधुनिक सामग्री

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...