11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeभोपालपिता ने खून बेचकर सिलेंडर भरवाया, खाने के लिए आटा खरीदा, बच्चों...

पिता ने खून बेचकर सिलेंडर भरवाया, खाने के लिए आटा खरीदा, बच्चों की फीस का नोटिस देख टूट गया हौसला

Published on

सतना

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेबस पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बेटी का इलाज कराते-कराते पिता की सारी संपत्ति बिक गई। दरअसल, जिले के ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले प्रमोद गुप्ता ने मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले प्रमोद ने अपनी बेटी को फोन कर कहा कि अब मैं थक गया हूं, मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। इसलिए अब मैं जा रहा हूं। बड़ी बेटी ने बताया कि घर में इस कदर गरीबी थी कि आटा लाने के लिए उसके पिता ने खून बेचा था।

प्रमोद अपनी मेधावी बीमार बेटी के इलाज और घर की जरूरतों को पूरा करने के घर, दुकान यहां तक अपना खून भी बेचा। उसने प्रशासन से भी मदद मांगी लेकिन उसे मदद नहीं केवल भरोसा मिला। लाचार पिता सालों तक सुबह-शाम अधिकारियों के ऑफिस में चक्कर लगाता रहा लेकिन उसे मदद नहीं मिली। अंत में सिस्टम और अपनी गरीबी से हार कर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

हादसे में खो गया था बेटी का पैर
प्रमोद गुप्ता की बेटी अनुष्का का पांच साल पहले हादसा हो गया था। इस हादसे में उसकी जान तो बच गई लेकिन रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण वह चल फिर नहीं सकती थी। प्रमोद ने अपनी बेटी का इलाज कराने का निश्चय किया। इलाज कराने में पहले उसकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई। प्रमोद खुद का बिजनेस करते थे लेकिन बेटी की बीमारी और उसके इलाज में पहले उनकी दुकान और फिर घर भी बिक गया। जमीन और जायदाद भी बेच दी।

प्रशासन ने किया था बेटी का सम्मान
अनुष्का पढ़ने में बहुत होशियार थी। दसवीं क्लास में उसने टॉप किया था जिसके बाद प्रशासन ने उसका सम्मान किया था और हर संभव मदद का भरोसा दिया था। लेकिन हादसे के बाद प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। पिता आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए साल भर भटकता रहा लेकिन उसका आयुष्मान कार्ड भी नहीं बना। बेटी अनुष्का ने बताया कि हाल ही में घर में आटा और सिलेंडर खत्म हो गया था। हम लोगों के खाने के लिए पिता ने अपना खून बेचकर सिलेंडर भरवाया और आटा खरीदकर लाए थे।

बच्चों की फीस का नोटिस आया तो टूट गया पिता
अनुष्का ने बताया कि फीस जमा नहीं होने से जैसे ही स्कूल से नोटिस आया उसके बाद पिता टूट गए। पिता के सुसाइड करने के बाद अब पूरा परिवार सदमे में है। अनुष्का अपने पिता के मौत का जिम्मेदार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को मानती है। अनुष्का ने कहा कि जिस दिन मेरा सम्मान किया गया था उस दिन बड़े-बड़े वादे किए गए थे। गरीबी रेखा का कार्ड, स्मार्टफोन और इलाज का खर्च देने की बात कही गई थी लेकिन बाद में कोई पूछने नहीं आया।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

इंडेन गैस का सर्वर 8 घंटे डाउन रहने से एलपीजी सप्लाई ठप, खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर उपभोक्ताओं ने किया चक्काजाम

भोपाल। राजधानी में गुरुवार को इंडेन गैस कंपनी का सर्वर करीब 8 घंटे तक...