9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीनी सेना का खौफ! पाकिस्‍तानी आर्मी बलूचों के खिलाफ शुरू करेगी बड़ा...

चीनी सेना का खौफ! पाकिस्‍तानी आर्मी बलूचों के खिलाफ शुरू करेगी बड़ा सैन्‍य अभियान, पाकिस्‍तान में मचेगा घमासान

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीन के आगे घुटने टेकते हुए बलूचों के खिलाफ बड़ा सैन्‍य अभ्‍यास चलाने का ऐलान किया है। पाकिस्‍तानी पीएम ने मंगलवार को कहा कि बलूचिस्‍तान और खैबर पख्‍तूनख्‍वा में आतंकवादी हमले बढ़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आतंकी तत्‍वों के खात्‍मे के लिए निर्णायक कार्रवाई की जाएगी ताकि पाकिस्‍तान में शांति और प्रगति को सुनिश्चित किया जा सके। दरअसल, चीन लंबे समय से पाकिस्‍तान पर दबाव बना रहा है कि वह बलूचों और टीटीपी के खिलाफ बड़ा सैन्‍य अभियान चलाए। पिछले कुछ महीने में बलूचों ने चीन के खिलाफ कई खूनी हमले किए हैं जिसमें कई चीनी इंजीनियर मारे गए हैं। इससे बौखलाए चीन ने सेना भेजने के लिए पाकिस्‍तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। चीन के सैनिक अभ्‍यास के नाम पर अब पाकिस्‍तान आ रहे हैं।

शहबाज शरीफ ने नैशनल एक्‍शन प्‍लान की कमिटी की बैठक में यह बयान दिया। इस बैठक में सुरक्षा हालात पर चर्चा की गई। शहबाज शरीफ ने आतंकवाद को बड़ी चुनौती करार दिया और कहा कि आतंकियों को कुचलना देश की स्थिरता के लिए जरूरी है। इस बैठक में शहबाज शरीफ ने चीन के दबाव में बलूचिस्‍तान में सक्रिय विद्रोही गुटों जैसे माजिद ब्रिगेड, बीएल, बीएलएफ आदि के खिलाफ व्‍यापक सैन्‍य अभियान शुरू करने को मंजूरी दे दी। उन्‍होंने कहा कि ये गुट विदेशी ताकतों की मदद से आम नागरिकों और विदेशियों को निशाना बना रहे हैं जिससे पाकिस्‍तान का आर्थिक विकास प्रभाव‍ित हो रहा है।

चीन और पाकिस्‍तान की सेनाएं करने जा रही हैं सैन्‍य अभ्यास
पाकिस्‍तानी सेना कई महीने से इस तरह के सैन्‍य अभियान के लिए दावा कर रही है लेकिन न तो उसके पास पैसा है और न ही इच्‍छाशक्ति बची है। पाकिस्‍तान में इमरान खान की पार्टी खैबर प्रांत में किसी भी सैन्‍य अभियान का कड़ा विरोध कर रही है। खैबर प्रांत के सीएम ने तो खुलकर इसके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अगर पाकिस्‍तानी सेना इस अभियान को शुरू करती है तो उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पैसे खर्च होंगे, सो अलग। माना जा रहा है कि चीन को खुश करने के लिए शहबाज शरीफ ने इस सैन्‍य अभियान का ऐलान किया है।

शहबाज शरीफ ने यह ऐलान ठीक उसी दिन किया जब चीन की सेना ने कहा कि वह पाकिस्‍तान जा रही है। चीन का दावा है कि वह पाकिस्‍तानी सेना के साथ नवंबर से दिसंबर महीने के बीच एक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्यास चलाएगी। चीनी सेना पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड के सैनिक पाकिस्‍तान जाएंगे और वारियर 3 संयुक्‍त आतंकवाद न‍िरोधक अभ्‍यास में हिस्‍सा लेंगे। इस अभ्‍यास में आतंकवादियों के खात्‍मे और हमला करने का अभ्‍यास किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस अभ्‍यास के नाम पर बलूचों को निशाना बनाया जा सकता है। पाकिस्‍तानी सेना लगातार चीनी नागरिकों पर हो रहे हमले को रोकने में फेल साबित हो रही है और इससे चीन बौखलाया हुआ है। बलूचों ने साफ कह दिया है कि वे चीन और पाकिस्‍तान के सीपीईसी प्राजेक्‍ट को आगे नहीं बढ़ने देंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...