11.9 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयनसरल्लाह की तरह हत्या का डर... हिज्‍बुल्‍लाह के नए चीफ कासिम ने...

नसरल्लाह की तरह हत्या का डर… हिज्‍बुल्‍लाह के नए चीफ कासिम ने छोड़ा लेबनान, ईरान को बनाया ठिकाना

Published on

बेरूत

हिजबुल्लाह के नए चीफ शेख नईम कासिम ने कथित तौर पर अपनी हत्या किए जाने के डर से लेबनान छोड़ दिया है। कासिम ने लेबनान छोड़कर फिलहाल ईरान की राजधानी तेहरान में शरण ली है। इजरायली न्यूज साइट यरुशलम पोस्ट ने अमीराती वेबसाइट अरम न्यूज के हवाले से की गई रिपोर्ट में ये दावा किया है। रिपोर्ट कहती है कि हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम को डर है कि नसरल्लाह की तरह उसको भी टारगेट करते हुए इजरायल हमला कर सकता है। ऐसे में कासिम ने लेबनान की बजाय ईरान में रहने का विकल्प चुना है।

हसन नसरल्ला की हत्या के बाद से कासिम ही हिजबुल्लाह का सबसे बड़ा नेता है। ऐसे में उसपर इजरायल के हमले का पूरा अंदेशा है। ऐसे में इस महीने की शुरुआत में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग्ची से मुलाकात के बाद बेरूत से तेहरान आ गया था। रिपोर्ट कहती है कि 5 अक्टूबर को कासिम एक ईरानी विमान से बेरूत से ईरान के विदेश मंत्री के साथ सीरिया के दमिश्क पहुंचा और फिर वहां से वह तेहरान के लिए चला गया। इसके बाद यानी 5 अक्टूबर से वह तेहरान में है।

तेहरान से ही दिया था भाषण!
रिपोर्ट में कहा गया है कि शेख कासिम ने हिजबुल्लाह और लेबनान के लोगों को संबोधित करते हुए जो दूसरा भाषण दिया था, वो भी ईरान में दिया था। ये भाषण उसके तेहरान स्थित आवास से प्रसारित किया गया था। नसरल्लाह की मौत के बाद केवल पहला भाषण ही कासिम ने बेरूत से दिया था। दावा किया गया है कि कासिम को बेरूत से तेहरान लाने का फैसला वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों का था और उनके आदेश के तहत ही ये किया गया।

नसल्लाह की मौत की पुष्टि होने के बाद एक अक्टूबर को हिजबुल्लाह का डिप्टी लीडर शेख नईम कासिम सामने आया था। कासिम ने अपने भाषण में कहा था कि हिजबुल्लाह फिर से उठ खड़े होगा और इजरायल के खिलाफ जीत दर्ज करेगा। इसके नौ दिन बाद शेख नईम कासिम ने फिर एक बयान जारी करते हुए इजरायल को चेताया था। 71 वर्षीय नईम कासिम ने हिजबुल्लाह की ओर से इजरायल पर रॉकेट दागे जाने के बाद कहा था कि हमने अपनी ताकत दिखा दी है।

शेख कासिम बीते कई दशकों से हिजबुल्लाह से शीर्ष नेताओं में शामिल है। वह 1991 से लगातार हिजबुल्लाह का उप महासचिव बना हुईआ है। कासिम को अब्बास अल-मुसावी के समय ये पद दिया दया था। 1992 में इजरायली हमले में मुसावी की मौत के बाद नसरल्लाह ने हिजबुल्लाह प्रमुख का पद संभाला लेकिन कासिम लगातार अपने पद पर बना रहा।

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...