25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यप. बंगाल में टीमएसी के 38 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं-...

प. बंगाल में टीमएसी के 38 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं- म‍िथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा

Published on

कोलकाता

बॉलीवुड स्‍टार और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दावा किया है क‍ि पश्चिम बंगाल में टीमएसी (TMC) के 38 विधायक बीजपी के संपर्क में हैं। इनमें 21 विधायक तो ऐसे हैं क‍ि जो सीधे उनके संपर्क में हैं। उन्‍होंने बीजेपी विधायकों के साथ हुई बैठका के बाद ये बयान दिया। उन्‍होंने ये भी आरोप लगाया क‍ि राज्‍य में 2021 में हुआ विधालसभा चुनाव जबरदस्‍त जीता गया है।

टीएमसी पर धांधली का अरोप
मिथुन चक्रवर्ती ने टीएमसी पर चुनावों में धांधली और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि अगर पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी और ममता बनर्जी को इतना ही चाहती है तो मतदाताओं को धमकियां क्यों दी जाती हैं। यह दिखाता है कि प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को बीजेपी से डर लगता है।

चक्रवर्ती ने कहा कि चुनाव में टीएमसी के कितने लोग चुनकर आए, बड़ी सफलता मिली। लेकिन मेरा एक सवाल है- इतने लोग प्यार करते हैं आपसे और आप लोगों के प्यार के कारण इधर आए हैं तो फिर आपलोग डरते क्यों हैं? उन्होंने कहा, ‘प्यार का बम तो परमाणु बम से भी ज्यादा बड़ा है। आपलोग क्यों डराते हैं चुनावों में कि अगर मोदी को वोट दिया तो गला काट देंगे, हाथ काट देंगे।’

बीजेपी नेता ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव हो जाए तो टीएमसी की सरकार चली जाएगी और प. बंगाल में बीजेपी सत्ता में आ जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हिंदी में एक कहावत है- जबर्दस्ती छीनी हुई चीजों को संभालना बहुत मुश्किल है। आपको मालूम है कि आपने जबर्दस्ती इलेक्शन जीता है। कल अगर निष्पक्ष चुनाव हो जाए तो बीजेपी की सरकार बन जाएगी।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this